कूचबिहार (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल राज्य का एक जिला है (District of West Bengal). यह पश्चिम बंगाल राज्य के जलपाईगुड़ी डिवीजन के अंतर्गत एक जिला है. कूचबिहार राज्य के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और उत्तर में जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिले, पूर्व में असम के धुबरी और कोकराझार जिले और पश्चिम में बांग्लादेश के साथ-साथ दक्षिण में स्थित है. यह जिला पश्चिम बंगाल के हिमालयी तराई का एक हिस्सा है (Cooch Behar Location). कूचबिहार का क्षेत्रफल 47.7 वर्ग किमी है (Area).
जिले में उत्तर बंगाल के समतल मैदान शामिल हैं और इसमें कई नदियां हैं- सबसे उल्लेखनीय तीस्ता, जलधका और तोरसा हैं (Cooch Behar Rivers). जिले में देश में अनुसूचित जातियों का उच्चतम अनुपात है.
ब्रिटिश शासन के अंत में कूचबिहार के राजा महाराजा जगदीपेंद्र नारायण और भारत सरकार के बीच एक समझौते के तहत भारत की डोमिनियन सरकार को राज्य का पूर्ण अधिकार, अधिकार क्षेत्र और शक्ति हस्तांतरित कर दी, जो 12 सितंबर 1949 से प्रभावी है. यह 19 जनवरी 1950 को कूच बिहार शहर के मुख्यालय के साथ पश्चिम बंगाल राज्य का हिस्सा बन गया (Cooch Behar History).
जिले में एक लोकसभा क्षेत्र और 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है (Cooch Behar Constituencies). 2011 की जनगणना के अनुसार कूचबिहार जिले की जनसंख्या 2,819,086 है (Cooch Behar Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 833 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है (Cooch Behar Density). कोचबिहार में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 942 महिलाओं का है और साक्षरता दर 75.49 फीसदी है (Cooch Behar Literacy). जिले की लगभग 94.79 प्रतिशत आबादी बंगाली, 1.31 प्रतिशत राजबोंगशी और 1.17 प्रतिशत हिंदी बोलती है (Cooch Behar Languages).
1976 में कूचबिहार जिला में जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है (Cooch Behar, Jaldapara National Park), जिसका क्षेत्रफल 217 वर्ग किमी है.
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में आवास योजना के तहत फायदा दिलाने के बदले कट मनी लेने के आरोपों के बाद TMC नेताओं ने गांव वालों को पैसे लौटाए.
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता उदयन गुहा को कूचबिहार पुलिस ने धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और आवास योजना कट मनी मामले में गिरफ्तार किया है.
बंगाल के कूचबिहार जिले का आखरी गांव बांग्लादेशी चोरों के आतंक से परेशान था. सीमा पर फेंसिंग न होने के कारण गांव वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था. अब यहां फेंसिंग का काम शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.
शुक्रवार सुबह को इंडिया-बांग्लादेश बॉर्डर पर गजब का तनाव देखने को मिला. भारत में घुसपैठ की मंशा से बॉर्डर के उस पार बांग्लादेशियों का एक समूह इकट्ठा होने लगा. यहां सीमा पर कंटीली तार लगी है. स्थानीय लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना तत्काल बीएसएफ को दी. मौके पर पहुंचे बीएसएफ के अधिकारियों ने बांग्लादेशियों को खदेड़ दिया.
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद माहौल बदला नजर आ रहा है. कूचबिहार में TMC से जुड़ी पंचायत सदस्य ज्योत्सना बर्मन आवास योजना के नाम पर ली गई 'कट मनी' वापस करने को राजी हो गईं. इसके लिए गांव में माइक से मुनादी करवाई गई...
टीएमसी नेता अब्दुल कादिर को कूच बिहार में चुनावी हिंसा, लूटपाट और महिलाओं से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर पहले चरण के मतदान के दौरान व्यापक हिंसा हुई है. मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर पर हमला हुआ है. मालदा में चुनाव अधिकारियों से हाथापाई और जामुड़िया में लावारिस गाड़ी में ईवीएम मिलने जैसे मामले सामने आए हैं. टीएमसी ने बाहरी राज्यों से गुंडे बुलाने का आरोप लगाया है.
प्रवासी मजदूर बिहार, असम और गुजरात जैसे राज्यों से लौटकर बंगाल में वोट देने आ रहे हैं. ये मजदूर मतदान करके अपनी राजनीतिक पहचान सुरक्षित करना चाहते हैं. कुछ मजदूरों में दस्तावेजों को लेकर बेचैनी भी देखी जा रही है, क्योंकि उन्हें अपनी नागरिकता और पहचान को लेकर चिंता है. ये वोट उनके अस्तित्व का दस्तावेज है.
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के एनक्लेव इलाकों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में नाम कटने से नए नागरिकों में वोटिंग अधिकार और नागरिकता को लेकर चिंता बढ़ गई है.
पीएम मोदी ने बंगाल में बीजेपी का चुनावी अभियान शुरू कर दिया. कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल से भ्रष्टाचारी सरकार जाने वाली है. पीएम ने कहा कि टीएमसी ने लोकतंत्र लहूलुहान किया. देखें वीडियो.
पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी की धमकियों की वजह से वे तुरंत पुलिस में शिकायत नहीं कर पाए. मामला 24 जनवरी की शाम तब सामने आया, जब पड़ोसी और स्थानीय लोग परिवार के समर्थन में आगे आए. उसी शाम जमालदाहा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई.
निठारी हत्याकांड जैसी रूह कंपा देने वाली घटना अब कूचबिहार में सामने आई. चार दिन पहले, इंसानी मांस खाने की नीयत से एक बेघर बुजुर्ग की हत्या की गई. चश्मदीद मलिका ने बताया कि आरोपी शव को नल के नीचे धो रहा था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी.
निठारी हत्याकांड की खौफनाक यादों को लोग अभी भूले नहीं हैं .अब वैसी ही इंसानी हैवानियत की परछाईं पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में दिखाई दी है, जहां इंसानी मांस खाने की सनक में एक बेघर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई . यह वारदात न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि नशेबाजी के चलते युवाओं के मानसिक स्वास्थ्यपर भी गंभीर सवाल खड़े करती है .
उत्तर प्रदेश के निठारी कांड के बाद अब पश्चिम बंगाल के दिनहाटा से मानव मांस खाने के शक में हत्या का मामला सामने आया है. श्मशान घाट में रहने वाले एक अज्ञात शख्स की गला और गर्दन काटकर हत्या की गई. पुलिस ने आरोपी फिर्दौस आलम को गिरफ्तार कर लिया है.
कूचबिहार में हुए डबल मर्डर ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पुलिस इसे दो परिवारों की आपसी रंजिश बता रही है, जबकि भाजपा ने दावा किया है कि मारे गए दोनों युवक पार्टी कार्यकर्ता थे. घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने एक बूथ अध्यक्ष को निष्कासित कर दिया है. मामले को लेकर भाजपा और टीएमसी आमने-सामने है. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब गश्त के दौरान बीएसएफ जवान के अपहरण का अधिकारियों ने खंडन किया है. अधिकारियों ने यह भी बताया है कि जवान कैसे बांग्लादेश की सीमा में चला गया.
कूचबिहार के तुफानगंज इलाके में हसना बीबी नाम की महिला ने आत्महत्या कर ली. परिवार का दावा है कि वह SIR प्रक्रिया से डर गई थी क्योंकि उसके आधार कार्ड और वोटर कार्ड में नाम अलग था. परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह डर के चलते खुद को खत्म कर बैठी.
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में BSF ने एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सलीम अंसारी को गिरफ्तार किया, जो चार साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था. वह मुर्शिदाबाद में इमाम और मदरसा शिक्षक बनकर फर्जी आधार-पैन से सरकारी भत्ता भी ले रहा था. पकड़े जाने पर उसने बांग्लादेश लौटने की कोशिश की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू करेंगे. कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का पहला चरण 10 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान तेजस्वी यादव समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनका फीडबैक लेंगे.
Viral Video: एक लड़की आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का इंतजार करते-करते गहरी नींद में सो गई. मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन के नजदीक की यह घटना है.
बीएसएफ के जवान ने बांग्लादेशी नागरिकों को समझाते हुए कहा कि हमारे यहां बड़े अफ़सर भी आए हुए हैं और उनकी ओर से मैं आपसे कहना चाहता हूं कि एक दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता. हमारे बड़े अफ़सरों ने आपके अफ़सरों से बातचीत की है और उनकी ओर से यानी आपके अफ़सरों की ओर मैसेज आया है कि वो इस समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आपसे निवेदन है कि आप लोग आज वापस जाएं.