scorecardresearch
 

बंगाल के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, अवैध वसूली से जुड़ा है मामला

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता उदयन गुहा को कूचबिहार पुलिस ने धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और आवास योजना कट मनी मामले में गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
ममता बनर्जी के साथ टीएमसी लीडर उदयन गुहा (Photo: Facebook/Udayan Guha)
ममता बनर्जी के साथ टीएमसी लीडर उदयन गुहा (Photo: Facebook/Udayan Guha)

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता उदयन गुहा को बुधवार को पुलिस ने उत्तरी बंगाल के कूचबिहार जिले से गिरफ्तार किया है. उदयन गुहा को कूचबिहार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फूलबागान इलाके से गिरफ्तार किया है. गुहा पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार समेत कई आरोप हैं.

उदयन गुहा को दिनहाटा पुलिस स्टेशन के केस नंबर 419/26 के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जो 11 जून को दर्ज किया गया था. यह मामला IPC की धाराओं 406/409/420 के तहत दर्ज किया गया है.

जिस मामले में उदयन की गिरफ्तारी हुई है, वो 2016 से चल रही धोखाधड़ी की घटनाओं से जुड़ा है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में 'कट मनी' (अवैध वसूली) के आरोप शामिल हैं.

कौन हैं उदयन गुहा?

उदयन गुहा पश्चिम बंगाल की सियासत का एक बड़ा नाम हैं और कूचबिहार जिले के दिनहाटा क्षेत्र से उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती है. वे ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सीनियर नेताओं में गिने जाते हैं. उदयन गुहा पहले ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से जुड़े थे. अक्टूबर 2015 में उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक छोड़कर TMC का दामन थाम लिया.

Advertisement

उदयन गुहा दिनहाटा विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे हैं और उत्तर बंगाल की राजनीति में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं. ममता बनर्जी सरकार में वे उत्तर बंगाल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे.

 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement