बुलढाणा
बुलढाणा जिला, महाराष्ट्र राज्य के अमरावती मंडल (Amravati Division) में स्थित है (District of Maharashtra). यह विदर्भ क्षेत्र की पश्चिमी सीमा पर स्थित है और राज्य की राजधानी मुंबई से 500 किमी दूर है. जिले में शेगांव, जलगांव जमोद, मलकापुर, खामगांव, लोनार, मेहकर और चिखली जैसे शहर हैं. यह उत्तर में मध्य प्रदेश, पूर्व में अकोला, वाशिम और अमरावती जिलों, दक्षिण में जालना जिले और पश्चिम में जलगांव और औरंगाबाद जिलों से घिरा हुआ है (Buldhana Location).
बुलढाणा जिले का धार्मिक महत्व है क्योंकि यह श्री गजानन महाराज मंदिर, शेगांव का स्थल है (Buldhana Tourism).
जिला अधीक्षण कृषि अधिकारी अमरावती संभाग के संभागीय संयुक्त निदेशक के अधीन आता है. बुलढाणा, खामगांव और मेहकर में तीन उप-मंडल हैं, प्रत्येक तहसील में एक तहसील कृषि अधिकारी तैनात होते हैं. कपास, ज्वार और अन्य अनाज, तिलहन, सोयाबीन, सूरजमुखी और मूंगफली जिले में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलें हैं (Buldhana Economy).
2011 की जनगणना के अनुसार बुलढाणा जिले की जनसंख्या 2,586,258 है (Buldhana Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 268 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Buldhana Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 15.93% थी (Buldhana Population Growth). बुलढाणा में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 928 महिलाओं का लिंगानुपात है (Buldhana Sex Ratio) और साक्षरता दर 82.09% है (Buldhana Literacy).
बुलढाणा जिले में एक हत्या की जांच ने ऐसा मोड़ ले लिया, जिसने पुलिस से लेकर अदालत तक सभी को हैरान कर दिया. जिस युवती को मृत मानकर उसके पिता और भाई को जेल भेजा गया था, वह अचानक जिंदा सामने आ गई. अब असली सवाल यह है कि जंगल में मिली महिला की लाश आखिर किसकी थी.
बुलढाणा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक कुएं से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है और मामले की सच्चाई पता लगाने में जुटी है.
बुलढाणा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक कुएं से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है और मामले की सच्चाई पता लगाने में जुटी है.
बुलढाणा जिले के लोणार स्थित कमलजा पेट्रोल पंप का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लोग डीजल लेने के लिए हाथों में प्लास्टिक कैन लेकर पंप की ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं. बताया गया कि पंप पर डीजल खत्म हो गया था और टैंकर आने के बाद बैरिकेड हटते ही भीड़ उमड़ पड़ी. प्रशासन ने ईंधन की कमी से इनकार किया है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा में पिता की गुमशुदगी की शिकायत करने वाला बेटा ही हत्यारा निकला. आरोपी ने शराब को लेकर विवाद में पिता समाधान की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. बाद में शव को खेत में जलाकर ठिकाने लगा दिया. पुलिस जांच और पूछताछ में आरोपी ने हत्या कबूल कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बुलढाणा जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर परेशान करने वाले युवक को खेत में बुलाकर पत्थर से कुचलकर मार डाला. मृतक का शव खेत में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
बुलढाणा शहर में मुस्लिम कब्रिस्तान के भीतर दो युवकों द्वारा कब्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में युवक कब्रों पर लिखे नाम पढ़ते और मजाक उड़ाते नजर आए. समुदाय में आक्रोश फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. धाड-संभाजीनगर रोड पर एक दोपहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (MSRTC) की बस से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई. पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सावरगांव डुकरे में बेटे ने जमीन को लेकर हुए विवाद में अपने माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक दंपति की पहचान सुभाष और लता डुकरे के रूप में हुई, जबकि आरोपी बेटे का नाम विशाल डुकरे है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के चिखली तहसील के सावरगांव डुकरे गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाशें उनके घर से बरामद हुईं. जानकारी के मुताबिक, चालीस वर्षीय विशाल डुकरे ने जमीन अपने नाम करवाने के विवाद में अपने माता-पिता सुभाष दिगंबर डुकरे और लता डुकरे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सियासत गरमाने लगी है. जहां विपक्ष लगातार डुप्लीकेट वोटर्स और गलत नामों को हटाने की मांग कर रहा है, वहीं अब सत्ताधारी शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने भी चुनाव आयोग से यही अपील की है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने एक युवक की जान ले ली और उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह दर्दनाक हादसा शेगांव तालुका के आलसना गांव के पास हुआ.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 33 वर्षीय राहुल चव्हाण ने अपनी जुड़वां बेटियों प्रणाली और प्रतीक्षा की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना 21 अक्टूबर को वाशीम जाते समय अंचरवाड़ी में हुई. पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में आकर चव्हाण ने हत्या की और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के बावनबीर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना हुई जिसमें पांच लोग घायल हो गए. जय मल्हार मंडल के गानों को लेकर विवाद शुरू हुआ और एक विशिष्ट समुदाय की ओर से पत्थरबाजी की गई. पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है.
महाराष्ट्र के बुलढाना में एक होटल के कमरे में प्रेमी युगल की खून से लथपथ लाशें मिलने से हड़कंप मच गया. यहां खामगांव शहर के होटल में खून से लथपथ 2 लाशें होने की जानकारी वेटर ने अपने मालिक को दी थी. इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी. रात 8 से 9 बजे यह मामला सामने आया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय शो में भारत के रहस्यमयी सरोवरों के रहस्यों पर बात हुई. मध्य प्रदेश के आगर मालवा में मोती सागर तालाब है, जिससे कई अविश्वसनीय मान्यताएं जुड़ी हैं. स्थानीय लोग दावा करते हैं कि सरोवर के पानी के नीचे राजा का खजाना छिपा है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में रविवार को 20 वर्षीय पूनम जमोड़े और उनकी 3 साल की बेटी अर्वी की विश्वगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई. मां-बेटी निम्बादेवी मंदिर दर्शन के लिए गई थीं, तभी फिसलन भरी सीढ़ियों से पूनम का पैर फिसल गया और दोनों नदी में गिर गईं. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा में आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की बस पलटने से 35 लोग घायल हो गए. तीन की हालत गंभीर है. इधर फरीदाबाद नगर निगम ने 50 साल पुरानी मस्जिद को ढहा दिया. दिल्ली के तिलक नगर में कुणाल नाम के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के चार-पांच लड़कों ने यह हत्या की. देखें 100 शहरों से जुड़ी 100 खबरें.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के 18 गांवों में बाल झड़ने की समस्या के बाद, अब नाखून खराब होकर झड़ने की समस्या ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को चुनौती दी है. ICMR की टीम ने पहले बालों के नमूने लिए थे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है. नाखून झड़ने की घटना के बाद जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ब्लड सैंपल लेकर जांच शुरू की है, ताकि समस्या का कारण पता चल सके.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के 18 गांवों में बाल झड़ने की समस्या के बाद, अब नाखून खराब होकर झड़ने की समस्या ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को चुनौती दी है. ICMR की टीम ने पहले बालों के नमूने लिए थे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है. नाखून झड़ने की घटना के बाद जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ब्लड सैंपल लेकर जांच शुरू की है, ताकि समस्या का कारण पता चल सके.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मंगलवार सुबह एक मिनी बस और मध्य प्रदेश परिवहन की बस में भिड़ंत हो गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.