भरतपुर पूर्वी राजस्थान में एक शहर है. इसके केंद्र में 18वीं सदी का लोहागढ़ किला है, जो एक खाई से घिरा हुआ है. किले के अंदर सरकारी संग्रहालय है, जो स्थानीय राजाओं की कलाकृतियों का संग्रहहै. ठीक दक्षिण में, हिंदू देवताओं की नक्काशीदार मूर्तियां गंगा मंदिर और बलुआ पत्थर के लक्ष्मण मंदिर मंदिरों में भरी हुई हैं. शहर के दक्षिण में, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान सैकड़ों प्रजातियों वाला एक प्रमुख पक्षी अभयारण्य है.
Long Weekend Trip Ideas: लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों के लंबे ट्रैफिक जाम और भीड़ से बचना चाहते हैं, तो जयपुर, उदयपुर और आगरा जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं. यहां आपको इतिहास, धार्मिक स्थलों और खूबसूरत नजारों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. आज हम आपको ऐसी 7 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं.
भरतपुर में खनन लीज और क्रशर प्लांट को लेकर दो साल से चल रहा विवाद पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या तक पहुंच गया. आरोप है कि रविवार शाम भोंडा गांव के पास ग्रामीणों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया. जयपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में सन्नाटा है और पुलिस की दबिश जारी है.
राजस्थान के भरतपुर में खनन लीज और क्रशर प्लांट को लेकर दो साल से चल रहे विवाद में पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई. उन पर लाठियों से हमले का आरोप है. घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.
भरतपुर में शादी के महज 10 महीने बाद एक विवाहिता की मौत हो गई. पिता ने ससुराल वालों पर दहेज में स्कॉर्पियो और पैसों की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस को मिले दो पेज के सुसाइड नोट में विवाहिता ने रिश्ते में एक शक को सब कुछ बर्बाद करने की बात लिखी है.
राजस्थान के डीग जिले में एक मदरसे में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. खुले टैंक के ऊपर खड़े होकर सफाई कर रहीं 13 छात्राएं अचानक उसमें गिर गईं. सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 17 साल की छात्रा रोहिन की मौत हो गई. पुलिस ने मदरसा स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के भरतपुर में खेतों में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
राजस्थान के भरतपुर जिले के सीतापुरा गांव में एक मादा पैंथर की ग्रामीणों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पैंथर एक घर में घुस गया था, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित पकड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भीड़ ने हमला कर दिया. बाद में ग्रामीणों ने शव जलाने की भी कोशिश की.
भरतपुर के सिंघावली गांव में शादी समारोह के दौरान एक शख्स ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है. घटना की वजह पत्नी का बिना अनुमति मायके आना बताया जा रहा है.
भरतपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली. इस घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है.
राजस्थान के डीग जिले के मेवात इलाके में शादी के दौरान दो दूल्हों द्वारा नोटों की माला पहनने का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि माला करीब 2 करोड़ की थी, जिसे हरियाणा से किराए पर लाया गया था. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह माला 500 रुपये के नोटों से बनी थी और सिर्फ प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल हुई.
राजस्थान के डीग जिले के मेवात इलाके में शादी के दौरान दो दूल्हों द्वारा नोटों की माला पहनने का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि माला करीब 2 करोड़ की थी, जिसे हरियाणा से किराए पर लाया गया था.
भरतपुर के एक युवा व्यापारी की दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से हुए विवाद के बाद आरोपियों ने हमला किया. परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
भरतपुर के राजकीय अंबेडकर हॉस्टल में 16 वर्षीय कक्षा 12 के छात्र पंकज ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का पता सुबह चौकीदार के नाश्ते के लिए बुलाने पर लगा. पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित किया गया. मामले की जांच जारी है.
राजस्थान के भरतपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय अंबेडकर छात्रावास में एक 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र कक्षा 12 में पढ़ता था और आगामी 12 फरवरी से शुरू होने वाली राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था. यह घटना मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित छात्रावास की है. छात्र की पहचान बयाना के गांव सिंघाड़ा निवासी पंकज के रूप में हुई है. वह पिछले दो वर्षों से छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था.
भरतपुर जिले में 22 साल के अग्निवीर पुष्पेंद्र सिंह का शव गांव के पास झाड़ियों में मिला. वह छुट्टी पर घर लौट रहे थे. पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है.
राजस्थान के भरतपुर में स्थित लोहागढ़ किला भारत का वह इकलौता दुर्ग है, जिसे न मुगल जीत पाए और न ही अंग्रेज. ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने जितने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी, लेकिन लोहागढ़ का बाल भी बांका नहीं कर सके. आज भी यह किला भारतीय इंजीनियरिंग और शौर्य की मिसाल बनकर शान से खड़ा है.
भरतपुर में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत से सनसनी फैल गई. मृतका के पिता ने उसके पति, जो भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री रह चुका है, सहित ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
राजस्थान के भरतपुर जिले में दहेज के लिए कथित हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है. सेवर थाना क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतका के पति आकाश, जो भाजपा युवा मोर्चा में जिला महामंत्री के पद पर रह चुका है,
राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. राजस्थान रोडवेज के दो अधिकारी ऑफिस में डांस और रासलीला करते नजर आ रहे हैं. यहां अफसर को लेडी स्टाफ लिपिस्टिक लगाती है, चुनरी ओढ़ाती है, श्रंगार करती है. इसके बाद अफसर ने दफ्तर में ठुमके लगाए. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है.
राजस्थान के भरतपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां राजस्थान रोडवेज के दो अधिकारी ऑफिस के अंदर डांस और रासलीला करते नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विभाग ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एपीओ यानी अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर जारी कर दिया. यह मामला भरतपुर रोडवेज डिपो का है.
राजस्थान के भरतपुर जिले में नदबई-जनूथर मार्ग पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग पति, पत्नी और दो बच्चे मारे गए. टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और गुस्साए लोगों ने जीप में आग लगा दी. पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.