राजस्थान के भरतपुर में खनन लीज और क्रशर प्लांट को लेकर दो साल से चल रहे विवाद में पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई. उन पर लाठियों से हमले का आरोप है. घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.