scorecardresearch
 

फैक्ट्री विवाद बना जानलेवा, मजदूर ने साथियों संग मिलकर की कारोबारी की हत्या

भरतपुर के एक युवा व्यापारी की दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से हुए विवाद के बाद आरोपियों ने हमला किया. परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Advertisement
X
हत्या का आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab)
हत्या का आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

राजस्थान के भरतपुर में नगला धौर गांव के रहने वाले युवा व्यापारी रवि चौधरी की दिल्ली के नरेला इंड्रसट्रियल एरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना 20 फरवरी की रात की बताई जा रही है और पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

विवाद के बाद रची गई हत्या की साजिश

जानकारी के अनुसार, रवि चौधरी अपने बड़े भाई रणवीर चौधरी के साथ नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवियर की फैक्ट्री संचालित करते थे, जहां जूते-चप्पल बनाए जाते हैं. परिजनों के मुताबिक, 19 फरवरी को फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से रवि का विवाद हो गया था. आरोप है कि उसी मजदूर ने अपने साथियों को बुलाकर बदला लेने की योजना बनाई.

20 फरवरी की रात जब रवि चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल रवि को बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घर लौटते समय घेरकर किया ताबड़तोड़ हमला

मृतक के बड़े भाई रणवीर चौधरी ने बताया कि विवाद के बाद मजदूर अपने साथियों के साथ आया और सरेआम चाकुओं से हमला कर दिया. उन्होंने नरेला थाने में मामला दर्ज कराया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

Advertisement

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. परिजनों का कहना है कि रवि चौधरी मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और इस निर्मम हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement