बाराबंकी (Barabanki) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर और जिला मुख्यालय है. यह अयोध्या मंडल का हिस्सा है और राजधानी लखनऊ से करीब 29 किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित है. बाराबंकी जिला अवध क्षेत्र में आता है. प्रशासनिक रूप से शहर जिले का मुख्य केंद्र है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है.
बाराबंकी जिले का गठन ब्रिटिश शासन के दौरान अवध राज्य के विलय के बाद वर्ष 1856 में हुआ था. शुरुआत में जिले को दरियाबाद जिला कहा जाता था, क्योंकि इसका मुख्यालय दरियाबाद में था. वर्ष 1859 में जिला मुख्यालय को बाराबंकी स्थानांतरित कर दिया गया. उस समय शहर का प्रचलित नाम नवाबगंज भी था. बाराबंकी नाम को आधिकारिक रूप से इसलिए चुना गया, क्योंकि जिले का प्रशासनिक केंद्र जिस राजस्व गांव में स्थित था, उसका नाम बाराबंकी था.
नवाबों के शासनकाल में वर्तमान बाराबंकी जिले का क्षेत्र पांच चकलों में विभाजित था. इनमें दरियाबाद-रुदौली, रामनगर, देवा-जाहांगीराबाद राज, जगदीशपुर और हैदरगढ़ शामिल थे. बाद के समय में यह क्षेत्र ब्रिटिश प्रशासन का हिस्सा बना.
भौगोलिक रूप से बाराबंकी जिला मैदानी क्षेत्र में स्थित है. जिले की सीमा लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, रायबरेली और अमेठी जिलों से लगती है. घाघरा नदी जिले की उत्तर-पूर्वी सीमा का एक हिस्सा बनाती है. गोमती और कल्याणी भी जिले की प्रमुख नदियों में शामिल हैं.
जिले का कुल क्षेत्रफल करीब 3891.5 वर्ग किलोमीटर है. सरकारी जिला पोर्टल के अनुसार यहां हिंदी और अवधी प्रमुख भाषाओं में शामिल हैं.
बाराबंकी की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है. यहां धान, गेहूं और मक्का प्रमुख खाद्यान्न फसलों में शामिल हैं. आलू, गन्ना, फल, सब्जियां और मसालों की भी खेती होती है. जिले में मेन्थॉल की खेती भी बड़े स्तर पर की जाती है. कृषि के अलावा पशुपालन, मछली पालन और लघु उद्योग भी स्थानीय अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं.
जिले के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में देवा शरीफ और महादेवा क्षेत्र का उल्लेख किया जाता है. देवा में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह से जुड़ा स्थल है, जबकि रामनगर क्षेत्र का महादेवा धार्मिक दृष्टि से जाना जाता है. बाराबंकी में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक अवसरों पर मेले और आयोजन भी होते हैं.
बाराबंकी की इन महिलाओं ने मुश्किल हालात को अपनी ताकत बना लिया. सकीना बानो ने कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदा, फिर दूसरी गाड़ी और अब कार को ओला में लगाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वहीं, मोनी विश्वकर्मा ने फसल काटने की मशीन खरीदी और निशा यादव ने आटा-मसाला पीसने की चक्की शुरू कर अपनी कमाई का रास्ता बनाया.
बाराबंकी में विश्वप्रसिद्ध 10 दिवसीय ऐतिहासिक देवा मेला-2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हो गया. सूफी संत हजरत हाजी वारिस अली शाह की रूहानी सरजमीं पर आईएएस रिया केजरीवाल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान सफेद कबूतर उड़ाकर अमन और कौमी एकता का संदेश दिया गया.
नेपाल से दिल्ली ले जाए जा रहे 1 किलो 996 ग्राम विदेशी सोने के साथ डीआरआई ने बाराबंकी टोल प्लाजा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामद सोने की कीमत 2.76 करोड़ रुपये बताई गई है. पढ़ें पूरी कहानी.
बाराबंकी जिले में करवाचौथ से पहले शादीशुदा अमित गुप्ता और पांच बच्चों की मां नीलम 8 अक्टूबर को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. परिजनों का आरोप है कि दोनों घर से नकदी और जेवर भी ले गए हैं. इस घटना के बाद से दोनों के आठ बच्चे बेसहारा हो गए हैं, जिनकी देखभाल और भविष्य को लेकर परिवार गहरे सदमे और चिंता में है.
बाराबंकी के दशहराबाग रामलीला मैदान में विजय दशमी के अवसर पर सुरक्षा ड्यूटी के दौरान शहर कोतवाल सुधीर सिंह की लंबी मूंछें मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गईं. रावण के कलाकारों ने उनके साथ सेल्फी ली और वायु सेना के अधिकारी अभिनंदन से प्रेरित होकर रखी गई इन मूंछों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि माती थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक बीके शर्मा ने श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारे और लात चलाई.
बाराबंकी में पूजा पंडाल में जहरीले नाग का करतब दिखाना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया. सतरिख क्षेत्र के मुनक्कीपुरवा गांव में नौमीलाल सांप के दांत तोड़ने का प्रदर्शन कर रहा था, तभी नाग ने उसे डस लिया. बेटे को बचाने पहुंचे पिता महेश को भी सांप ने काट लिया. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.
बाराबंकी जिले में रसौली स्टेशन पर अयोध्या-लखनऊ ट्रेन में रेलवे की मजिस्ट्रेट चेकिंग दौरान हड़कंप मच गया. टीटीई और अधिकारियों को देखते ही कई बेटिकट यात्री जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगे, जबकि कुछ टॉयलेट में छिप गए. चेकिंग टीम ने 371 यात्रियों को पकड़ा है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रेलवे के मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान के दौरान अफरा-तफरी मच गई. रसौली स्टेशन पर जांच टीम को देखकर कई बेटिकट यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे, जबकि कुछ टॉयलेट में छिप गए. रेलवे अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 371 यात्रियों को पकड़ा और उनसे 2 लाख 86 हजार 580 रुपये का जुर्माना वसूला. रेलवे ने यात्रियों से टिकट लेकर सफर करने और जान जोखिम में न डालने की अपील की.
बाराबंकी में सरयू नदी की तेज कटान से हेतमापुर गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा नारायण दास मंदिर पर खतरा मंडरा रहा है. कटान इतनी तेज है कि मंदिर का एक हिस्सा नदी की ओर लटक गया है. मंदिर परिसर की दो समाधियां भी सरयू में समा चुकी हैं. नदी का पानी अब मंदिर के बरामदे तक पहुंच गया है. मंदिर को बचाने की मांग के बीच स्थानीय मुस्लिम विधायक फरीद महफूज किदवई ने भी इसके सुरक्षित रहने के लिए अल्लाह से दुआ की है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ गिर गया. इस हादसे में खेत में काम कर रही एक 55 साल की महिला की मौत हो गई. महिला का शव 18 घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा और फिर बड़ी मशक्कत के बाद शव को वहां से निकाला जा सका.
जेल में आमतौर पर बाहर की दुनिया से अलग जिंदगी चलती है. कभी-कभी जेल के अंदर की कोई स्वास्थ्य रिपोर्ट कई सवाल खड़े कर देती है. बाराबंकी जिला कारागार से सामने आया एक मामला भी ऐसा ही है. यहां महिला बंदियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई. HIV, टीबी, सिफलिस और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों की जांच हुई. रिपोर्ट आई तो एक महिला बंदी HIV पॉजिटिव मिली.
नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश का बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि एक फार्म हाउस में उन्हें जान से मारने का षड्यंत्र रचा गया. उन्होंने हाल ही में अपने ऊपर हुए हमले और इस पूरी साजिश की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.
यूपी के बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने काफिले पर पथराव का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, घटना में करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया।
बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित तौर पर पथराव हुआ, जिसमें एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए. वह गोंडा में दलित नेता विनोद निषाद के परिजनों से मिलने जा रहे थे. चंद्रशेखर ने हत्या की सीबीआई जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस द्वारा रोके जाने पर भीम आर्मी ने एसपी दफ्तर का घेराव किया.
गोंडा के कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत गरमा गई है. विनोद साहनी के परिजनों से मिलने के लिए गोंडा जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया. टोल प्लाजा पर पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में ले लिया और उन्हें गोंडा जाने से रोक दिया. उनके साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता आसिम वकार और नरेंद्र सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.
बाराबंकी में बाढ़ प्रभावित गांवों तक दवा पहुंचाने जा रही मेडिकल टीम की नाव पर करीब 10 से 12 फीट लंबे घड़ियाल ने हमला कर दिया. जिससे चार सदस्यीय मेडिकल टीम में हड़कंप मच गया.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के हेतमापुर गांव में सरयू नदी की तेज कटान ने कई परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए हैं. पति को पहले ही खो चुकीं मोहसिना का घर नदी की कटान में चला गया, जबकि सितारा अपने मकान का आधा हिस्सा नदी में समाते देख चुकी हैं. अब दोनों को प्रशासन से जमीन और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नए घर की उम्मीद है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इससे तीन तहसीलों के करीब 60 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। खेत जलमग्न होने से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं और करीब आठ स्थानों पर कटान जारी है।
बाराबंकी में लगातार बारिश और सरयू नदी के उफान से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. नदी खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जिले की तीन तहसीलों के करीब 60 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. कई गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है, जबकि खेत जलमग्न होने से फसलें प्रभावित हुई हैं.
बाराबंकी में शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी के बच्चे को जन्म देने से पति-पत्नी के बीच विवाद खड़ा हो गया. पति का दावा है कि शादी के 10 दिन बाद वह गुजरात चला गया था और बाद में पत्नी की गर्भावस्था की जानकारी मिली. विवाद के बीच दोनों पक्षों को सुबेहा थाने बुलाया गया, जहां महिला ने थाना परिसर में बच्चे को जन्म दिया. पति और पत्नी के अलग-अलग बयानों से मामला उलझ गया है.