अशोकनगर
अशोकनगर (Ashoknagar) भारत के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला है. यह अशोकनगर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. पहले यह गुना (Guna) जिले का हिस्सा था. अशोकनगर को पहले पचर (Pachar) के नाम से जाना जाता था. यह मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में सिंध (Sindh) और बेतवा (Betwa) नदियों के बीच स्थित है. यह मालवा पठार (Malwa Plateau) के उत्तरी भाग के अंतर्गत आता है, हालांकि इसके जिले का मुख्य भाग बुंदेलखंड पठार (Bundelkhand Plateau) में स्थित है. जिले की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं से कई नदियां गुजरती हैं. बेतवा नदी पूर्वी सीमा के साथ बहती है जो इसे सागर (Sagar) जिले और ललितपुर (Lalitpur) जिले और उत्तर प्रदेश राज्य से अलग करती है. अशोकनगर जिले की पूर्व में उत्तर प्रदेश की सीमा उत्तर प्रदेश के ललितपुर से लगभग 87 किमी दूर है. सिंध नदी पश्चिमी सीमा के साथ बहने वाली मुख्य नदी है. अशोकनगर, राज्य की राजधानी भोपाल (Bhopal) से लगभग 190 किमी, इंदौर (Indore) से 360 किमी, झांसी (Jhansi) से 153 किमी और ग्वालियर (Gwalior) से लगभग 250 किमी दूर है. इसका क्षेत्रफल 4,674 वर्ग किलोमीटर है (Ashoknagar Geographical Area).
अशोकनगर जिले एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और 3 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Ashoknagar Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक अशोकनगर की जनसंख्या (Ashoknagar Population) 8.45 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 181 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 904 है. इसकी 66.42 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 78.12 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 53.42 फीसदी है. (Ashoknagar literacy)
ऐसा माना जाता है कि महान सम्राट अशोक (Emperor Ashok) ने उज्जैन (Ujjain) को जीतने के लिए अपनी यात्रा के दौरान अशोकनगर में एक रात बिताई थी और इसलिए इसका नाम पड़ा. यह शहर बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है. अशोकनगर त्रिकाल चौबीस (Trikaal Chaubees) नामक जैन मंदिर (Jain Temple) के लिए प्रसिद्ध है, जहां जैन धर्म में वर्णित अतीत, वर्तमान और भविष्य के तीर्थंकरों की मूर्तियां रखी गई हैं. यह जिला 'चंदेरी' (Chanderi) नामक एक छोटे से शहर के लिए भी प्रसिद्ध है, जो अशोकनगर से लगभग 60 किमी दूर है. चंदेरी में, बड़ी संख्या में प्राचीन मूर्तियों की खोज की गई है. थुबोनजी सिद्ध क्षेत्र जैनियों के तीर्थस्थलों में से एक है. यह अशोकनगर से लगभग 32 किमी की दूरी पर है. साथ ही यहां प्रसिद्ध करीला माता मंदिर है, जो भगवान राम (Ram) और सीता (Sita) माता के पुत्र लव और कुश के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है (Birthplace of Luv and Kush). हर साल रंगपंचमी पर एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें बेदनी महिलाओं द्वारा राय नृत्य किया जाता है. तुमेन (Tumen) के त्रिवेणी में स्थित माता विंध्यवासिनी मंदिर के लिए जाना जाता है (Vindhyavasini temple).
अशोकनगर का एक हिस्सा चंदेरी अपने ब्रोकेड और मलमल के लिए प्रसिद्ध है, विशेष रूप से अपनी हाथ से बुनी चंदेरी साड़ियों के लिए (Chanderi Saree of Ashoknagar).
अशोकनगर अपनी अनाज मंडी और ‘शरबती गेंहू’, एक प्रकार के गेहूं के लिए जाना जाता है (Sharbati Wheat of Ashoknagar).
अशोकनगर पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा-बीना रेलवे खंड पर स्थित है. रेलवे लाइन शहर के बीच से गुजरती है. अशोकनगर में एक रेलवे स्टेशन और दो बस स्टेशन हैं. अशोकनगर मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों से सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है (Ashoknagar Transportaion).
Police Arrest Youth Black Magic: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में तंत्र-मंत्र के जरिए स्कूली छात्राओं को वश में करने की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी इत्र और मंत्रों के जरिए छात्राओं को आकर्षित करने का दावा करता था. पुलिस ने उसके पास से तंत्र की किताब और इत्र बरामद किया है.
RTI (राइट टू इन्फॉर्मेशन) यानी सूचना के अधिकार के जरिए एक महिला के लव अफेयर यानी प्रेम संबंधों की पोल खुलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यही नहीं, आरटीआई का सहारा लेकर एक पति ने यह भी पता लगा लिया कि पत्नी ने शादी के पहले गर्भपात (अबॉर्शन) भी कराया था.
Assam girl Anita and MP girl Love Story: मध्य प्रदेश के अशोकनगर की नेनशू सूर्यवंशी ने असम की अनीता राजवर से अपने प्यार को पाने के लिए जेंडर चेंज सर्जरी कराई. 3 साल की मेहनत और 6 लाख खर्च कर नेनशू अब नमन बन चुके हैं और दोनों अपने गांव में खुशी-खुशी रह रहे हैं.
Nursing officer Viral: नर्सिंग ऑफियर होने के साथ गायत्री चौधरी एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 22K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया बायो के अनुसार वह 'मिस बैतूल' में सेकंड रनर अप रह चुकी हैं और मॉडल की ख्वाहिश भी रखती हैं.
Government Hospital Scandal: इन शर्मनाक घटनाओं के बाद अस्पताल प्रबंधन आनन-फानन में हरकत में आ गया है. अब घटना के समय अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को तलब किया जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा.
BJP के जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के विधायक की भतीजी-बहू पर गंभीर आरोप लगाकर उन्हें हटाने की मांग की है, जिससे विधायक भी सवालों के घेरे में आ गए हैं.
MP News: अशोकनगर जिले की मुंगावली पुलिस ने मूडरा बरवाह गांव के लोधी समुदाय के एक युवक के साथ मारपीट करने और उसे मल खिलाने की खबर के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
अशोकनगर में गुरु-शिष्य संबंधों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. वर्धमान स्कूल के 35 वर्षीय शिक्षक विनीत जैन ने अपनी 11वीं की छात्रा से कोर्ट मैरिज कर ली. छात्रा के 18 वर्ष पूरे होते ही दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने उनकी बेटी का शादी सर्टिफिकेट दिखाया, जिससे वे स्तब्ध रह गए.
MP IAS transferred: मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन समेत विदिशा, अशोकनगर और हरदा के कलेक्टर बदल दिए. उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक बनाया गया है.
इस साल पीएम मोदी का यह दूसरा एमपी दौरा है. इससे पहले, उन्होंने 23 फरवरी को छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम का दौरा किया था और अगले दिन राज्य की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया था.
मध्य प्रदेश के अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में 14 वर्षीय लड़की फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई. ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान गोविंद सिंह चौहान ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत उसे खींचकर सुरक्षित बचा लिया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वहीं, यात्रियों और परिजनों ने जवान की सराहना की.
मध्य प्रदेश के अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में 14 वर्षीय लड़की फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई. ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान गोविंद सिंह चौहान ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत उसे खींचकर सुरक्षित बचा लिया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वहीं, यात्रियों और परिजनों ने जवान की सराहना की.
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 10 बजे भोपाल से करीला धाम पहुंचे थे. यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और रंगपंचमी उत्सव में हिस्सा लिया. इस दौरान वे पत्रकारों से बात कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
कॉफी बागान मैनेजमेंट से 90 हजार रुपये का एडवांस लेकर ठेकेदार अफसर अली अशोकनगर से मजदूरों को कर्नाटक ले गया था. लेकिन वह वहां से भाग गया था.
MP News: शाहरुख को रविवार की रात के समय सीने में काफी तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद वह दूसरे दिन डॉक्टर को दिखाने आया था. लेकिन डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही अस्पताल के बाहर उसकी मौत हो गई. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई का रही है.
MP News: केपी यादव ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर पूरे देश मे सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद पार्टी ने केपी यादव का टिकट काट दिया था.
MP News: जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित एक सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले, ''अब आप अवैध काम करोगे और कानून को तोड़ोगे तो मध्य प्रदेश सरकार बर्दाश्त करने वाली नहीं है.
अशोकनगर पुलिस ने स्पाइडर-मैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है. दरअसल, अशोकनगर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसका नाम स्पाइडर-मैन है. लेकिन वह किसी की मदद करने की बजाय दीवारों और खंभों पर चढ़ जाता है और लोगों के घरों में चोरी कर लेता है. इस शातिर चोर पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक नाबालिग को दो बदमाश घर से उठाकर ले गए. फिर उसके साथ रेप किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए. परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने रेप का केस दर्ज करने में टालमटोल की और पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट भी की. पीड़ित परिवार ने अब एसपी के पास घटना को लेकर शिकायत की है.
अशोकनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां एक पति ने कुल्हाड़ी से वार कर सो रही पत्नी का दाहिने हाथ को काट दिया. मां के चीखने की आवाज सुनकर बच्चे जाग गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने महिला के कटे हुए हाथ के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Jyotiraditya Scindia: सिंधिया के बेटे ने युवाओं को साधने का काम शुरू कर दिया है. महाआर्यमन सिंधिया चंदेरी में भजन कीर्तन करने के साथ समोसे तलते और छोटे दुकानदारों के साथ बातें करते हुए नजर आए, तो वहीं उन्होंने चंदेरी में एक बुनकर की दुकान पर पहुंचकर अपनी मां प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के लिए चंदेरी साड़ी खरीदी.