मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक बेहद ही हैरान और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के एक अस्पताल में महज एक दिन की नवजात बच्ची की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई है. इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद से पूरे अस्पताल परिसर और इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोप है कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है. इस घटना के बाद से ही मासूम बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.