अल्लू अर्जुन, अभिनेता
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में अभिनय करते हैं. वह दक्षिण भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं और अपने डांस मूव्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं. अल्लू को उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और पांच नंदी पुरस्कार शामिल हैं (Allu Arjun Awards). 2014 से, उन्हें उनकी आय और लोकप्रियता के आधार पर फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची (Forbes India's Celebrity 100 list) में शामिल किया गया है.
अल्लू ने 2003 में फिल्म गंगोत्री (Gangotri) के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की (Allu Arjun Debut Film). उन्होंने फिल्म आर्य (2004) में अभिनय किया, जिसके लिए उन्होंने नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड मिला. अल्लू के फिल्मों में, बनी (2005), देसमुदुरु (2007), आर्य 2 (2009), वेदम (2010), जुलेई (2012), रेस गुर्रम (2014), पुत्र सत्यमूर्ति (2015), रुद्रमादेवी (2015), सरैनोडु (2016), (2017), अला वैकुंठपुरमुलु (2020), और पुष्पा: द राइज (2021) प्रमुख हैं (Allu Arjun Movies). अल्लू अर्जुन को पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) में उनके प्रदर्शन के लिए बहुत प्रशंसा मिली, जो 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म (Highest-Grossing Indian Film in 2021) के रूप में उभरी और अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में शुमार है (The Highest-Grossing Telugu Films).
अल्लू कई ब्रांडों और उत्पादों का समर्थन करते है और प्रो कबड्डी लीग और स्ट्रीमिंग सेवा अहा के लिए एक सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर है (Brand Ambassador for the Pro Kabaddi League).
अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई (Chennai) में हुआ था (Allu Arjun Age). वह एक तेलुगु परिवार से ताल्लुक रखते हैं. फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद और निर्मला, उनके माता-पिता है (Allu Arjun Parents). उनके दादा फिल्म कॉमेडियन अल्लू रामलिंगैया थे. अल्लू के दो भाई हैं, बड़े भाई वेंकटेश एक व्यवसायी हैं जबकि उनके छोटे भाई सिरीश एक अभिनेता हैं. अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) अल्लू के चाचा हैं.
अल्लू अर्जुन की स्कूली शिक्षा चेन्नई के सेंट पैट्रिक स्कूल से हुई और हैदराबाद के एमएसआर कॉलेज से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है (Allu Arjun Education).
6 मार्च 2011 को अल्लू ने स्नेहा रेड्डी से हैदराबाद (Hyderabad) में शादी की (Allu Arjun Wife). उनके दो बच्चे हैं- एक बेटा, अयान और एक बेटी, अरहा (Allu Arjun Children).
अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म 'राका' देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. खबर है कि एटली फिल्म में शाहरुख खान को भी लेने वाले हैं. वैसे तो मेकर्स ने इस खबर को खुद कंफर्म नहीं किया. अगर ऐसा हुआ तो अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. देखें मूवी मसाला.
किसी दूसरी एक्ट्रेस से रिप्लेस किए जाने या उनके रोल को छोटा किए जाने की अफवाहों के बीच, 'राका' के मेकर्स ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया है.
दीपिका पादुकोण जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में वो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम जारी रखने वाली हैं. यहां तक कि वो अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीन शूट करेंगी.
अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म ‘राका’ में शाहरुख खान के कैमियो की खबर से फिल्म का बज और बढ़ गया है. दीपिका पादुकोण के साथ ये फिल्म एक बड़ा पैन इंडिया प्रोजेक्ट बन चुकी है.
अपने 44वें जन्मदिन पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'राका' से अपना लुक शेयर किया. एटली के डायरेक्शन में बनी मूवी के फर्स्ट लुक की झलक देख फैंस गदगद हो गए हैं. अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी अल्लू का लुक पसंद आया है. देखें मूवी मसाला.
अपने 44वें जन्मदिन पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फैंस को बड़ी ट्रीट दी. उन्होंने अपकमिंग फिल्म राका से अपना लुक शेयर किया. एटली के डायरेक्शन में बनी मूवी के फर्स्ट लुक की झलक देख फैंस गदगद हो गए हैं. अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी अल्लू का लुक पसंद आया है.
अल्लू अर्जुन ने फिल्म राका का फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसे शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर सराहा. इस बीच शाहरुख खान को धुरंधर 2 पर चुप्पी साधने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 का नया टाइटल ‘RAAKA’ रखा गया है. मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें अल्लू का खतरनाक और रहस्यमयी अवतार दिखा. खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण उनके साथ नजर आएंगी. देखें मूवी मसाला.
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म राका का पोस्टर जारी हो गया है. पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं (आधे इंसान और आधे जीव के रूप में). हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब कोई एक्टर इस नए अवतार में नजर आया हो. इससे पहले कई सुपरस्टार्स अपना लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं. जानिए उनके बारे में...
अल्लू अर्जुन की मचअवेटेड फिल्म 'राका', जिसमें दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. एक बड़े बजट की फिल्म है. इसके फर्स्ट-लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन का एक जबरदस्त नया अंदाज़ देखने को मिल रहा है. जानिए इसके टाइटल का अर्थ
अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर फिल्म ‘राका’ का पहला पोस्टर रिलीज हुआ, जिसमें उनका खतरनाक और इंटेंस लुक देखने को मिला. दीपिका पादुकोण के साथ उनकी पहली जोड़ी इस फिल्म को और खास बना रही है.
अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 का नया टाइटल ‘RAAKA’ रखा गया है. मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें अल्लू का खतरनाक और रहस्यमयी अवतार दिखा. खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण उनके साथ नजर आएंगी.
पुष्पा 2 की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की नई फिल्म AA26xA6 का इंतजार बढ़ गया है. एटली के साथ बन रही इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें भालू जैसे पंजे की झलक दिखी. इससे क्रीचर या सुपरहीरो थीम का संकेत मिला है. फिल्म का टाइटल 8 अप्रैल को रिवील होगा.
धुरंधर 2 जिस रफ्तार से रिकॉर्ड तोड़ रही है, वो सिर्फ एक फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के बदलते स्केल का संकेत है. पुष्पा 2 के जिस ऑल टाइम रिकॉर्ड का टूटना असंभव माना जा रहा था, वो 4 महीने में दूसरी बार टूटा है. संडे को धुरंधर 2 हर वाइल्ड फायर पर पानी डालने निकली है.
क्या अनुष्का शर्मा अल्लू अर्जुन के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं? एक्ट्रेस की आखिरी रिलीज फिल्म शाहरुख खान के साथ जीरो थी, जो 2018 में आई थी. अब उनके कमबैक की खबरों ने हलचल बढ़ा दी है.
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. सिर्फ 4 दिन में 450 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा वीकेंड दिया है. रणवीर सिंह की ये फिल्म मात्र 4 दिनों में KGF 2 के लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है.
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर डाइनमाइट बन चुकी है और अब इसकी नजर ‘पुष्पा 2’ का ऑल टाइम रिकॉर्ड तबाह करने पर है. रणवीर सिंह की फिल्म सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है, और वो भी बहुत बड़े अंतर से! आउटसाइड चांस ये भी है कि हिंदी में पहली बार 100 करोड़ ओपनिंग आ सकती है.
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कितने सितारे हैं जिनका खुद का फार्महाउस है. वहां वो अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ वक्त निकालकर पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हैं. आइए, उन अरबपति सितारों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
'धुरंधर' ने सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज होने के बावजूद पूरे इंडिया में धांसू कमाई की थी. मगर अल्लू अर्जुन के छोटे भाई का मानना है कि अगर आदित्य धर इसे तेलुगू भाषा में भी लाते, तो इसका कलेक्शन और भी जोरदार होता. जानें साउथ मार्केट के बारे में वो और क्या-क्या बोले...
अल्लू अर्जुन ने वुमेन्स डे के मौके पर अपनी मां अल्लू निर्मला को ₹70 लाख की Lexus NX कार गिफ्ट की. इससे कुछ दिन पहले उन्होंने पत्नी स्नेहा रेड्डी को भी 1.5 करोड़ की लग्जरी Mercedes-AMG CLE 53 कार दी थी.
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने 6 मार्च को शादी के 15 साल पूरे होने का जश्न मनाया, उसी दिन उनके भाई अल्लू सिरीश ने नयनिका रेड्डी से शादी की थी. अब एक्टर ने पत्नी को इस मौके पर खास गिफ्ट दिया है.