scorecardresearch
 

LPG सिलेंडर की किल्लत! सूरज की रोशनी से बनेगा खाना, इंडियन ऑयल का सोलर स्टोव दिन-रात करेगा कुकिंग

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.

Advertisement
X
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर सोलर स्टोव एवेलेबल!
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर सोलर स्टोव एवेलेबल!

देश में LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतें और सप्लाई को लेकर चिंता के बीच अब कुकिंग के नए विकल्पों पर चर्चा तेज हो गई है. कई जगहों पर गैस की किल्लत और महंगे सिलेंडर की वजह से लोग ऐसे विकल्प ढूंढ रहे हैं जिनसे बिना LPG के भी खाना बनाया जा सके.

इसी बीच इंडियन ऑयल का एक खास सोलर कुकिंग सिस्टम ‘Surya Nutan’ फिर चर्चा में आ गया है. दिलचस्प ये है कि इंडियन ऑयल ने 5 दिन पहले ही वेबसाइट को अपडेट करके सुर्या नूतन के बारे में जानकारी अपडेट की है. मतलब साफ है, गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच नए ऑप्शन्स लोग तेजी से तलाश रहे हैं. हालांकि इसे डायरेक्ट खरीदा नहीं जा सकता, इसके लिए वेबसाइट पर फॉर्म है जहां से इंक्वॉयरी की जा सकती है. 

6 दिन पहले इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर अपडेट हुई Surya Nutan से जु़ड़ी जानकारी

सूरज से खाना पकेगा?

यह एक ऐसा सोलर स्टोव है जो सूरज की ऊर्जा से खाना पकाने में मदद करता है और इसे किचन के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह सिस्टम इंडियन ऑयल के फरीदाबाद स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर में तैयार किया गया है और इसे घरेलू कुकिंग के लिए एक साफ और सस्ता विकल्प माना जा रहा है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर इसे R&D यानी रिसर्च एंड डेवेलपमेंट प्रोडक्ट बताया गया है. हालांकि इसकी इंक्वायरी के लिए इस वेबसाइट पर नंबर्स भी मेंशन हैं. 

Advertisement

कैसे काम करता है Surya Nutan Solar Stove

Surya Nutan एक सामान्य सोलर कुकर से थोड़ा अलग है. इसमें छत पर लगाए गए सोलर पैनल से ऊर्जा ली जाती है और एक केबल के जरिए उसे किचन में लगे कुकटॉप तक पहुंचाया जाता है. यानी खाना बनाने के लिए स्टोव को धूप में रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: LPG संकट : न इंडक्शन स्टोव, न गैस चूल्हा, एक बटन ऑन करते ही पूरा खाना बना देगा ये प्रोडक्ट

इस सिस्टम में एक खास थर्मल बैटरी भी होती है जो सूरज की ऊर्जा को हीट में बदलकर स्टोर कर लेती है. इसकी मदद से अगर दिन में धूप कम हो या शाम का समय हो, तब भी खाना पकाया जा सकता है.

यह स्टोव हाइब्रिड मोड पर काम करता है. यानी जरूरत पड़ने पर इसे बिजली से भी चलाया जा सकता है. यही वजह है कि मानसून या सर्दियों में भी कुकिंग बिना रुकावट के जारी रह सकती है.

क्या-क्या बना सकते हैं?

Surya Nutan को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें घर के रोजमर्रा के लगभग सभी काम किए जा सकें. इसमें उबालना, भाप में पकाना, तलना और रोटी बनाना जैसे कई तरह की कुकिंग संभव है. एक औसत परिवार की जरूरत के हिसाब से इसे तैयार किया गया है ताकि रोज का खाना आसानी से बन सके.

Advertisement

तीन अलग-अलग वेरिएंट, दिन रात होगी कुकिंग

इंडियन ऑयल ने इस सोलर कुकिंग सिस्टम को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से तीन वेरिएंट में पेश किया है.

यह भी पढ़ें: Flipkart Sale: फोन से इंडक्शन चूल्हा तक, मिल रहा 75% तक का ऑफ

पहला मॉडल Surya Nutan L है, जो दिन के समय कुकिंग के लिए बनाया गया है और इसकी कीमत करीब ₹12,000 से ₹15,000 के बीच बताई जाती है.

दूसरा मॉडल Surya Nutan LD है, जो लंच और डिनर दोनों समय इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी कीमत लगभग ₹18,000 से ₹22,000 के आसपास बताई जाती है.

तीसरा और सबसे एडवांस मॉडल Surya Nutan LDB है, जो पूरे दिन यानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों समय कुकिंग के लिए बनाया गया है. इसकी कीमत करीब ₹23,000 तक हो सकती है.

LPG पर निर्भरता कम करने की कोशिश

भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है. ऐसे में सोलर कुकिंग जैसी तकनीक को भविष्य का विकल्प माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इस तरह की तकनीक बड़े स्तर पर अपनाई जाती है तो देश में LPG की खपत और कार्बन उत्सर्जन दोनों कम हो सकते हैं. लेकिन ये आसान नहीं है, क्योंकि इसे इंस्टॉल करना मुश्किल है और अवेब्लिब्लिटी भी लिमिटेड है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement