मार्केट में एक ऐसा रगेड स्मार्टफोन आ गया है, जिसके अंदर फीचर्स की भरमार है. इसका नाम औकिटेल डब्ल्यूपी 61 (Oukitel WP61) है. कंपनी का दावा है कि यह पहला ऐसा रगेड प्रोफेशनल फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसके अंदर खास टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है.
इस हैंडसेट को आउटडोर प्रोफेशनल, रेस्क्यू टीम और इंडस्ट्रियल यूजर्स के लिए तैयार किया है. इसको एक बेहतरीन कम्युनिकेशन डिवाइस और रिमोट एरिया में स्पेशल टूल्स की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इस हैंडसेट में कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं.
60 हजार रुपये वाले औकिटेल डब्ल्यूपी 61 में बिल्ट इन डीएमआर वॉकी-टॉकी सिस्टम दिया है. इसकी मदद से कुछ किलोमीटर दूर तक रियल टाइम कम्युनिकेशन की सुविधा मिलती है. ऐसे में इस हैंडसेट को माइनिंग, रेस्क्यू आदि में यूज किया जा सकेगा.
औकिटेल डब्ल्यूपी 61 के अंदर 20,000mAh की बैटरी दी है, जिसकी मदद से यह हैंडसेट सिंगल चार्ज में लंबे समय तक काम कर सकता है. इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिसकी मदद से दूसरे डिवाइसों को चार्ज किया जा सकता है.
थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी का यूज
रगेड स्मार्टफोन में थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी का यूज किया है. यूजर्स आसानी से हीट सिग्नेचर और टेम्प्रेचर के बीच अंतर को पहचान सकते हैं.
थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी की बदौलत इसको इंडस्ट्रियल इंस्पेक्शन, इक्विमेंट मेंटेनेंस, फायर फाइटिंग, वाइल्डलाइफ ट्रैकिंग और सर्च ऑपरेशन में यूज किया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: फिर से अपना स्मार्टफोन ब्रांड ला रहा Amazon, AI को लेकर भी बड़ी तैयारी
औकिटेल डब्ल्यूपी 61 के मुख्य फीचर्स
इस हैंडसेट को IP68, IP69K, और MIL-STD-810H रेटिंग मिली है, जो बताता है कि यह वॉटर रेसिस्टेंस, डस्ट और कठोर परिस्थितियों कंडिशन में भी आराम से काम कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Google का सबसे सस्ता पिक्सल स्मार्टफोन Pixel 10a कैसा कर रहा काम? देखें Review
रगेड स्मार्टफोन क्या है?
रगेड स्मार्टफोन को सीधे शब्दों में समझें तो ऐसी कठोर परिस्थितियां जहां पर एक आम स्मार्टफोन काम नहीं कर पाते हैं, उन जगहों पर रगेड स्मार्टफोन का यूज किया जाता है. भारत में भी कई रगेड स्मार्टफोन मौजूद है, जिन्हें यूजर्स जरूरत के मुताबिक चुन सकेंगे.