scorecardresearch
 

Samsung Galaxy Fold8, Flip8 और Fold Ultra की डिटेल्स और तस्वीरें लॉन्च से पहले ही हुईं लीक

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग 22 जुलाई को अपने फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी. इस बार फोल्डेबल में एक अल्ट्रा वेरिएंट भी आ रहा है. लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर इन स्मार्टफोन्स की डिटेल्स और फोटोज लीक हो रही हैं.

Advertisement
X
Galaxy Fold 8 सीरीज 22 को हो रही है लॉन्च (Images based on leaks)
Galaxy Fold 8 सीरीज 22 को हो रही है लॉन्च (Images based on leaks)

सैमसंग अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट में 22 जुलाई को कई नए फोल्डेबल फोन लॉन्च करने जा रही है. लेकिन लॉन्च से पहले ही कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 की लगभग पूरी जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है. अल्ट्रा सबसे महंगा मॉडल होगा. 

इस बार लंदन में अनपैक्ड हो रहा है. इस इवेंट में ना सिर्फ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे, बल्कि वियरेबल डिवाइसेज भी आ रहे हैं. Galaxy Watch Ultra का अपडेट आएगा और साथ ही नए ईयरबड्स भी लॉन्च होंगे. 

लीक हुई तस्वीरों और रिपोर्ट्स से फोन का डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और कई फीचर्स सामने आ चुके हैं. ऐसे में लॉन्च इवेंट में शायद ही कोई बड़ा सरप्राइज बचा हो. लॉन्च इन्वाइट से ये भी क्लियर है कि डिजाइन में बदलाव होगा. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सैमसंग अपने Fold सीरीज में बड़ा बदलाव करने जा रही है. सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy Z Fold 8 Ultra की हो रही है. माना जा रहा है कि यह पहली बार होगा जब सैमसंग अपनी Fold सीरीज में Ultra मॉडल लाएगी.

यह फोन प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें कैमरा, डिस्प्ले और AI फीचर्स पर ज्यादा फोकस होगा. लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि Galaxy Z Fold 8 पहले के मुकाबले ज्यादा पतला होगा. बता दें कि पिछले साल लॉन्च किया गया Galaxy Fold 7 अब को अब तक का सबसे पतला मेनस्ट्रीम फोल्डेबल फोन बताया जाता है.

Advertisement

फोन का बाहरी डिस्प्ले भी पहले से चौड़ा दिखाई दे रहा है. इसका मतलब है कि फोन बंद होने पर भी इस्तेमाल करना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान होगा. सैमसंग ने इस बार हिंज डिजाइन में भी बदलाव किया है, जिससे स्क्रीन का बीच वाला फोल्ड पहले से कम दिखाई दे सकता है.

Galaxy Z Flip 8 की बात करें तो इसका कवर डिस्प्ले पहले से बड़ा नजर आ रहा है. इससे यूजर्स फोन खोले बिना ज्यादा ऐप्स और नोटिफिकेशन इस्तेमाल कर सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग ने इस बार Flip सीरीज में AI फीचर्स पर भी काफी काम किया है, ताकि छोटी स्क्रीन पर भी कई काम आसानी से किए जा सकें.

फोन के अंदर Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. साथ ही Galaxy AI के नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. सैमसंग पिछले एक साल से अपने लगभग हर प्रीमियम फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स जोड़ रही है और माना जा रहा है कि इस बार Fold और Flip सीरीज में भी कई नए AI टूल्स देखने को मिलेंगे.

कैमरे की बात करें तो Ultra मॉडल में सबसे बड़े अपग्रेड की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार सैसमंग इस बार कैमरा सिस्टम को पहले से बेहतर बनाने जा रही है ताकि यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोनों को सीधी टक्कर दे सके. वहीं Fold 8 और Flip 8 में भी कैमरा और इमेज प्रोसेसिंग में सुधार देखने को मिल सकता है.

Advertisement

लीक हुई मार्केटिंग तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि सैमसंग इस बार फोन को हल्का और पतला बनाने पर जोर दे रही है. पिछले कुछ सालों से चीनी कंपनियां बेहद पतले फोल्डेबल फोन लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में सैमसंग भी अपने नए फोल्डेबल फोन के जरिए इसी मुकाबले में उतरती नजर आ रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement