scorecardresearch
 

चर्चा में सैमसंग का ये नया फीचर, ताक-झांक से कोसों दूर रहेंगी सीक्रेट चैट

सैमसंग ने प्राइवेसी डिस्प्ले नाम का नया फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद यूजर्स अपनी सीक्रेट चैट को बगल में बैठै शख्स से छिपा सकेंगे. Samsung Galaxy unpacked इवेंट के दौरान कंपनी ने प्राइवेसी डिस्प्ले को लॉन्च किया है और दुनिया में पहली बार किसी कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए इस मोड को लॉन्च किया है. बस, ट्रेन या ऑफिस में पास बैठा शख्स आपकी डिस्प्ले को देखेगा तो उसे ब्लैक डिस्प्ले ही नजर आएगी, चाहें भले ही आप उसपर चैटिंग कर रहे हों.

Advertisement
X
सैमसंग लेकर आया Privacy Display मोड. (Photo: ITG)
सैमसंग लेकर आया Privacy Display मोड. (Photo: ITG)

Samsung एक कमाल का फीचर लेकर आया है, जिसके बाद यूजर्स को सीक्रेट मैसेज को लेकर प्राइवेसी की चिंता नहीं रहेगी. घर, मेट्रो, ऑफिस आदि में बगल में बैठने वाला शख्स भी आपके सीक्रेट चैट नहीं देख पाएगा. सैमसंग ने Privacy Display नाम का फीचर दिया है, जिसको प्राइवेसी का बॉस भी कह सकते हैं.  

प्राइवेसी मोड एक बार एक्टिवेट हो जाता है तो Galaxy S26 Ultra स्क्रीन को साइड एंगल से या ऊपर की तरफ से देख पाना मुश्किल हो जाता है. कंपनी ने इस फीचर को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान अनवील किया है और बताया है कि इसमें डिस्प्ले लाइट्स का प्रोजेक्शन चेंज हो जाता है, जिसकी वजह से पास में बैठा शख्स स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट देख नहीं पाता है, उसे सिर्फ ब्लैक डिस्प्ले नजर आता है. 

Pixel को स्विच ऑफ कर दिया जाता

Samsung ने प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को अभी सिर्फ Ultra वेरिएंट में भी शामिल किया है. जहां ऑफ-एंगल पर डिवाइस को अधिक दिखाई देने वाले पिक्सल्स को स्विच-ऑफ कर दिया जाता है. यूं तो इसको ऑलवेज ऑन करके यूज किया जा सकता है. नहीं तो कुछ खास ऐप्स के साथ इसको सेट किया जा सकता है, जिसके बाद जब वे ऐप्स ओपन होंगे तो प्राइवेसी डिस्प्ले ऑटोमेटिक ऑन हो जाएगी. 

Advertisement
Samsung लेकर आया प्रावेसी डिस्प्ले फीचर.

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, दुनिया का पहला 2nm चिपसेट

चुनिंदा ऐप्स ओपन होने पर ऑटोमेटिक होगा एक्टिव

बैंकिंग ऐप, WhatsApp, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम ऐप, Gmail, या कोई भी ऐसा ऐप जिसकी वजह से आपका सेंसटिव डेटा कोई पढ़ सकता है. WhatsApp या स्नैपचैट पर बहुत से लोग अपने दोस्तों या गर्लफ्रेंड आदि से बात करते हैं, जिनकी चैट लीक होने से बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है. ऐसे में प्राइवेसी मोड बड़े ही काम का साबित होगा. 

बहुत से लोग यूज करते हैं प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर

आमतौर पर कई लोग प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर का यूज करते हैं, जिसकी वजह से पास में बैठे शख्स को डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट क्लियर नहीं दिखाई देता है. हालांकि यह कोई परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है. लेकिन सैमसंग ने प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत खत्म करके प्राइवेसी मोड प्रोवाइड करा दिया है, जो उससे कई गुना बेहतर काम करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement