scorecardresearch
 

'पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा', संसद से बिल पास होने के बाद PM मोदी का Insta मैसेज

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक करने वाले गिरोह, जो देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement
X
PM मोदी ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो संदेश जारी किया है. (Photo: ITG)
PM मोदी ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो संदेश जारी किया है. (Photo: ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि संसद ने एक ऐसा बिल पास किया है जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाता है.

पीएम मोदी ने वीडियो में कहा कि 'विश्वस्त परीक्षा पद्धति, इसके लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं. टास्क फोर्स की रचना हो, फास्ट ट्रैक की रचना हो, राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो.' प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की परेशानी झेल रहा है.

बच्चों के भविष्य को भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है. इन सब को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है.

PM मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है. पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाला गैंग देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा.

इसके लिए कठोर कानूनों की भी जरूरत है. हम संसद में बिल लेकर गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था, आज दोनों सदनों ने कठोर प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है. अब विश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में एक महत्वपूर्ण काम पूरा हुआ है. काम आगे भी चलता रहेगा.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे. इसी विश्वास के साथ आइए, हम सब मिलकर विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें.

बता दें, एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पारित हो गया है. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करने के बाद नोटिफिकेशन जारी होते ही यह कानून बन जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement