scorecardresearch
 

JPSC परीक्षा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, प्रारंभिक परीक्षा पास अभ्यर्थी गिरफ्तार, 11 आरोपी सलाखों के पीछे

झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच के दौरान CID ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर अनुचित तरीके से परीक्षा पास करने का आरोप है. इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
X
 CID ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया. (Photo: Representational)
CID ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया. (Photo: Representational)

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में झारखंड सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को हजारीबाग जिले से पकड़ा गया है.

सीआईडी के अनुसार गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान सुमन सौरभ के रूप में हुई है. उसे हजारीबाग पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सीआईडी का आरोप है कि सुमन सौरभ ने अनुचित तरीके अपनाकर प्रारंभिक परीक्षा पास की थी. इसी आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है. एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अभ्यर्थी सुमन सौरभ को CID ने किया गिरफ्तार

इस गिरफ्तारी के साथ ही JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के मामले में सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. एजेंसी पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है. उधर, इस पूरे विवाद के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया था. यह परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आयोजित होनी थी. आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के लिए अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला दिया था. परीक्षा को लेकर विपक्षी भाजपा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही थी.

Advertisement

मामले की जांच सिर्फ अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं है. सीआईडी ने इस मामले में झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते से भी लगातार पूछताछ की है. अधिकारियों के मुताबिक उनसे मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पूछताछ की गई. अब उन्हें शुक्रवार को तीसरे दौर की पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है.

एक के बाद एक कार्रवाई से परीक्षा गड़बड़ी मामले में जांच हुई तेज

सीआईडी का कहना है कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है. जांच एजेंसी सभी दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का मामला झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है. एक के बाद एक हो रही गिरफ्तारियों और पूछताछ के बीच अब सभी की नजर सीआईडी की आगे की जांच और उसके निष्कर्षों पर टिकी हुई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement