अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसकी वजह यह है कि अगले करीब दो महीनों में दुनिया की तीन सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च करने जा रही हैं.
सबसे पहले Samsung अपना नया फोल्डेबल फोन पेश करेगा, इसके बाद Google अपनी Pixel 11 सीरीज लॉन्च करेगा और फिर सितंबर में Apple अपनी iPhone 18 सीरीज लॉन्च करेगा. यानी जुलाई से सितंबर तक प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. गूगल 12 अगस्त को अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकता है.
Galaxy Fold 8, Galaxy Flip 8
इस लॉन्च सीजन की शुरुआत सैमसंग से होगी. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि उसका अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को लंदन में होगा.
यह भी पढ़ें: सैमसंग का बड़ा ऐलान, 22 जुलाई को लॉन्च होंगे Galaxy Fold8 और Flip 8, टोटल 7 प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च!
कंपनी ने टीजर में A New Shape Unfolds टैगलाइन का इस्तेमाल किया है, जिससे साफ है कि इस बार फोल्डेबल लाइनअप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस इवेंट में नए Galaxy Fold और Flip मॉडल के साथ AI फीचर्स और दूसरे Galaxy डिवाइस भी पेश किए जाने की उम्मीद है.
Google Pixel 11 Series
सैमसंग के बाद बारी गूगल की होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल का Made by Google इवेंट 12 अगस्त को आयोजित हो सकता है. इस इवेंट में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro vs Pixel 11 Pro: लॉन्च से पहले लीक हुए दोनों फ्लैगशिप फोन्स के चौंकाने वाले फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार Google AI और Gemini फीचर्स पर पहले से ज्यादा फोकस कर सकता है. साथ ही स्टोरेज और कैमरा में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी सभी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
iPhone 18 Series और iPhone Fold
इसके बाद सितंबर में ऐपल अपना साल का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित करने की तैयारी में है. हर साल की तरह इस बार भी कंपनी सितंबर में नई iPhone सीरीज लॉन्च करने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: आ रहा है ऐपल का पहला मुड़ने वाला आईफोन और iPhone 18 Pro, इतना होगा महंगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में iPhone 18 सीरीज पेश की जा सकती है. फिलहाल ऐपल ने लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी कई सालों से सितंबर में ही अपने नए आईफोन लॉन्च करती आई है. पहली बार ऐपल फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है और इसी इवेंट में फोल्डेबल से भी पर्दा उठ सकता है.
इस बार मुकाबला सिर्फ कैमरा या प्रोसेसर का नहीं होगा. तीनों कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनी सबसे बड़ी पावर बना रही हैं. सैमसंग अपने Galaxy AI पर काम कर रही है, गूगल Gemini AI को और बेहतर बना रही है, जबकि ऐपल भी Apple Intelligence को नए iPhone के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है. ऐसे में यूजर्स को सिर्फ नए फोन ही नहीं, बल्कि कई नए एआई फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.
अगर आपका मौजूदा फोन ठीक से काम कर रहा है और आप नया फ्लैगशिप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अगले कुछ हफ्ते इंतजार करना समझदारी हो सकती है.
जुलाई, अगस्त और सितंबर में लगातार होने वाले इन लॉन्च के बाद बाजार में नए विकल्प भी मिलेंगे और पुराने फ्लैगशिप मॉडल की कीमतों में भी कमी आने की संभावना रहती है. ऐसे में आपके पास पहले से ज्यादा विकल्प होंगे और बेहतर डील मिलने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी.