scorecardresearch
 

महंगे हुए फोन, सैमसंग ने किया 5 हजार रुपये का इजाफा, अब ये है नई कीमत

सैमसंग के स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा हो गया है, जो Galaxy A सीरीज का हिस्सा है. इसमें Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 के नाम शामिल हैं. यहैं हैंडसेट की कीमत में मैक्सिमम 4800 रुपये का इजाफा हुआ है.

Advertisement
X
Samsung Galaxy A57 की कीमत में इजाफा. (Photo: Samsung)
Samsung Galaxy A57 की कीमत में इजाफा. (Photo: Samsung)

सैमसंग के स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा हुआ है, जिसके बाद गैलेक्सी A सीरीज के कुछ हैंडसेट की कीमतत में 4800 रुपये तक का इजाफा हुआ है.  इस बदलाव में सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज के हैंडसेट हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Samsung Galaxy A57 के दाम में इजाफा हुआ है. 8/256GB वेरिएंट की कीमत पुरानी कीमत 56,999 रुपये थी और अब न्यू प्राइस 59,999 रुपये कर दिया है. वहीं Samsung Galaxy A57 के 12/256GB वेरिएंट की पुरानी कीमत 62,499 रुपये थी और अब नई कीमत 67,499रुपये कर दी गई है. 

Samsung galaxy A37 5G की कीमत बढ़ी 

Samsung galaxy A37 के तीनों ही वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है. यहां 8/128GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये थी, जिसको बढ़ाकर 43,999 रुपये किया जा चुका है. साथ ही 8/256GB वेरिएंट की कीमत 47,499 रुपये से बढ़ाकर 50,499 रुपये हो चुकी है. वहीं, टॉप एंड वेरिएंट 12/256GB की कीमत 52,999 रुपये से बढ़ाकर 57,999 रुपये कर दी गई है. 

Samsung Galaxy A57 के स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy A57 को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया है. इसमें 6.7 इंच का AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्लास ग्लास विक्टस प्लस का इस्तेमाल किया है. इसमें Exynos 1680 (4 nm) चिपसेट को दिया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन सेल में सस्ते नहीं होंगे स्मार्टफोन? AI की वजह से लगातार बढ़ रही हैं कीमतें, फोल्डेबल पर भी असर

Samsung Galaxy A57 का कैमरा 

Samsung Galaxy A57 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है. 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों की पहली पसंद बना AI, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!

Samsung Galaxy A37 के स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy A37 में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला विकटस प्लस मिलेगा. इसमें Exynos 1480 (4 nm) चिपसेट मिलेगा. 

Samsung Galaxy A37 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement