scorecardresearch
 

अब बिना इंसान के चलेगा कंप्यूटर, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4 मॉडल, फोन और वेब पर आया सपोर्ट

OpenAI का पहला ऐसा मॉडल भी है जिसमें नेटिव कंप्यूटर-यूज कैपिलिबिटीज दी गई है. इसका सीधा सा मतलब है कि AI सिस्टम यूजर की ओर से कंप्यूटर ऑपरेट किया जा सकेगा और अलग-अलग एप्लीकेशन में जाकर काम भी कर सकेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
OpenAI लेकर आया नया मॉडल. (Photo: Unsplash)
OpenAI लेकर आया नया मॉडल. (Photo: Unsplash)

AI आने के बाद बहुत से काम ऑटोमेटिक मोड पर हो रहे हैं और अब कंप्यूटर भी बिना इंसान के काम कर सकेगा. दरअसल, ChatGPT मेकर OpenAI ने नया मॉडल GPT-5.4 लॉन्च कर दिया है.

यह AI मॉडल ऐसे डिजाइन किया है कि यह कई प्रोफेशनल काम कर सकेगा. जैसे प्रजेंटेशन, स्प्रेडशीट्स और डॉक्यूमेंट आदि तैयार करना शामिल है.

टेक्स्ट और वीडियो जनरेट से आगे निकला 

अब यह टेक्स्ट और वीडियो जनरेट करने से आगे निकल चुका है. कंपनी के मुताबिक, GPT-5.4 में रीजनिंग, कोडिंग और ऑफिस से जुड़े कॉमन टास्क को बेहतर तरीके से करने की क्षमता को जोड़ा गया है. 

ओपनएआई का पहला ऐसा मॉडल 

OpenAI का GPT-5.4 पहला ऐसा मॉडल भी है जिसमें नेटिव कंप्यूटर-यूज कैपिलिबिटीज दी गई है. इसका सीधा सा मतलब है कि AI सिस्टम यूजर की ओर से कंप्यूटर ऑपरेट किया जा सकेगा और अलग-अलग एप्लीकेशन में जाकर काम भी कर सकेगा. 

कीबोर्ड और माउस कमांड देगा 

कंपनी ने बताया है कि GPT-5.4 ऐसा कोड बना सकता है जो उसे कंप्यूटर कंट्रोल करने में मदद करता है. यह कीबोर्ड और माउस कमांड तक भेज देता है. साथ ही स्क्रीनशॉट देखकर भी समझ सकता है कि स्क्रीन पर क्या हो रहा है. इस मॉडल के अंदर AI यह पहचान सकता है कि अगला कदम क्या होना चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए AI हथियार बनाएगा OpenAI, डील के बाद कर्मचारियों में फूटा गुस्सा

OpenAI ने न्यू मॉडल को खास समय किया लॉन्च 

OpenAI ने न्यू मॉडल को ऐसे यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब AI कंपनियां ऐसे सिस्टम डेवलप कर रही हैं जो 'डिजिटल एजेंट' की तरह काम कर सकें.

ऑनलाइन या ऐप्स के अंदर टास्क पूरे कर सकें. पिछले एक साल में ऐसे कई टूल सामने आए हैं, जो कंप्यूटर को कंट्रोल करके ऑनलाइन प्रोडक्ट सर्च करने या खाने की सामग्री खरीदने जैसे काम करने की कैपिबिलिटीज रखते हैं. 

GPT-5.4 Thinking भी हुआ अनवील 

OpenAI ने रीजनिंग-फोकस्ड वर्जन GPT-5.4 Thinking को भी अनवील किया है. इसे ChatGPT के लिए रोलआउट किया जा रहा है. कंपनी ने बताया है कि यह वर्जन ऐसे सवालों को हल करने के लिए बनाया गया है जिनके जवाब तक पहुंचने के लिए कई स्टेप्स की जरूरत होती है. 

OpenAI का कहना है कि इससे यूजर बार-बार नई रिक्वेस्ट डाले बिना भी मॉडल को सही रिजल्ट की तरफ आसानी से गाइड कर सकेंगे. कंपनी का यह भी कहना है कि GPT-5.4 उन सवालों में बेहतर प्रदर्शन करता है जिनमें अलग-अलग सोर्स से जानकारी जुटानी पड़ती है. 

कई प्लेटफॉर्म पर रोलआउट

GPT-5.4 को OpenAI के कई प्रोडक्ट्स में रोलआउट किया जा रहा है. डेवलपर्स इसे कंपनी के API और AI कोडिंग टूल Codex के जरिए यूज कर पाएंगे. 

Advertisement

GPT-5.4 Thinking को असल में ChatGPT Plus, Team और Pro प्लान वालों के लिए पेश किया है. इसके अलावा कंपनी GPT-5.4 Pro भी ला रही है, जो मुश्किल टास्क को बेहतर तरीके से कर सकेगा. 

हालांकि GPT-5.4 Thinking  को ChatGPT वेब ऐप और Android डिवाइस पर अवेलेबल कराया है. कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसका सपोर्ट iOS के लिए भी दिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement