scorecardresearch
 

ChatGPT नाम से बिक रही बास्केटबॉल, आखिर क्या है कंपनी का प्लान

ChatGPT ब्रांड नाम की बास्केटबॉल को मार्केट में सेल किया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 6,756 रुपये है. इसमें पॉज प्ले और प्रॉम्प जैसे कैंपेन को लिखा है. इसकी मदद से कंपनी चाहती है कि लोग स्क्रीन टाइम करें और आउटडोर गेम खेलें.

Advertisement
X
ChatGPT ब्रांडनेम से बास्केटबॉल को सेल किया जा रहा है. (Photo: AI Generated)
ChatGPT ब्रांडनेम से बास्केटबॉल को सेल किया जा रहा है. (Photo: AI Generated)

OpenAI ने इस सप्ताह अपना पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जो एक मिनी कीबोर्ड है और उसकी कीमत 230 अमेरिकी डॉलर है. इसके साथ ही कंपनी ने एक चैटजीपीटी के ब्रांडनेम के साथ बास्केटबॉल को भी लॉन्च किया है. इसकी जानकारी टेकक्रंच ने अपनी रिपोर्ट में दी है. 

बास्केटबॉल पर लिखा है कि Pause. Play. Promp, जो कंपनी के कैंपेन का हिस्सा है. रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी का मकसद लोगों को डिजिटल स्क्रीन से ब्रेक देना और आउटडोर गेम के लिए प्रोत्साहित करना है. हालांकि OpenAI की वेबसाइट पर इस Pause. Play. Prompt कैंपन का कोई जिक्र नहीं है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT बास्केटबॉल की कीमत 70 डॉलर (करीब 6,756 रुपये) है, यानी GPT-5 के लगभग 5.6 करोड़ इनपुट टोकन के बराबर है. यह बास्केटबॉल असल में  100 परसेंट रबर से तैयार की गई है, जो मौसम की मार भी झेल सकती है. 

स्क्रीन टाइम घटाना चाहिए

यहां सिर्फ ओपनएआई ही नहीं है, जो चाहती है कि लोगों को अपना स्क्रीन टाइम घटाना चाहिए और घर के बाहर निकलकर गेम खेलना चाहिए. दुनिया में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर के अलावा और भी टेक कंपनियां हैं, जो चाहती हैं कि लोगों को स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए.

Advertisement

मोबाइल मैन्युफैक्चरर भी देते हैं खास फीचर 

आज के समय में बहुत से मोबाइल मैन्युफैक्चरर ये बताते हैं कि पूरे दिन में उन्होंने कितने समय तक मोबाइल देखा है. इसमें यूट्यूब, सोशल मीडिया ऐप और वॉट्सऐप आदि की जानकारी देते हैं. 

गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐप्स भी मौजूद 

डिजिटल डिटॉक्स या स्मार्टफोन से कुछ देर के लिए दूरी बनाने के लिए ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर पर कुछ खास ऐप्स मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके स्मार्टफोन बार-बार चेक करने की आदत को दूर किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में क्यों होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? जानकर होंगे हैरान

नोटिफिकेशन्स को ऑफ कर दें 

स्मार्टफोन को बार-बार चेक करने की आदत को खत्म करना चाहते हैं, तो मोबाइल पर आने वाले नोटिफिकेशन्स पर कंट्रोल करना होगा. स्मार्टफोन की बढ़ती लत को कम करने के लिए जरूरी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आने वाले नोटिफिकेशन्स को ऑफ करना होगा.  
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement