16 July 2026
Photo: AI
अगर आपने ध्यान दिया होगा, तो स्मार्टफोन की बॉडी पर नीचे, ऊपर या कैमरे के पास छोटे-छोटे छेद देखने मिलते हैं. आइए जानते हैं इनका काम क्या होता है.
Photo: Pexels
फोन के नीचे आपको छोटे-छेद देखने मिलते हैं. इनमें से एक माइक्रोफोन होता है, जिसकी मदद से स्मार्टफोन आपकी आवाज़ सुन पाता है. कॉल करने और वॉइस रिकॉर्डिंग में यही काम आता है.
Photo: Pexels
कई स्मार्टफोन में एक से ज़्यादा माइक्रोफोन होते हैं. अगर आपके आसपास ज़्यादा शोर हो, तो ये माइक्रोफोन मिलकर बाहर का शोर कम करते हैं.
Photo: Pexels
फोन में एक छोटा छेद SIM ट्रे के पास भी होता है. इस छेद में SIM इजेक्टर टूल डालकर आप आसानी से SIM ट्रे निकाल सकते हैं और SIM बदल सकते हैं.
Photo: Pexels
कई स्मार्टफोन में कैमरे के पास भी एक छोटा छेद होता है. यह भी माइक्रोफोन होता है, जो वीडियो रिकॉर्ड करते समय आवाज़ को साफ़ रिकॉर्ड करने का काम करता है.
Photo: Pexels
जब आप स्पीकर पर बात करते हैं, तब ये छोटे माइक्रोफोन आपकी आवाज़ और आसपास की आवाज़ को पहचानते हैं. इससे कॉल की आवाज़ ज़्यादा साफ़ सुनाई देती है.
Photo: Pexels
कई स्मार्टफोन में अलग से माइक्रोफोन दिए जाते हैं. इनकी मदद से आप दूर से भी Hey Google या Hey Siri बोलते हैं, तो फोन आपकी आवाज़ सुनकर स्मार्ट असिस्टेंट को एक्टिव कर देता है.
Photo: Pexels