scorecardresearch
 

Home Interior Design: आपके लाखों रुपये बचाएगी ये ट्रिक, फ्री में बदल जाएगी घर की सूरत

Home Interior Design: घर को सुंदर बनाने के लिए बहुत से लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन आप एक सिंपल सा काम करके अपने लाखों रुपये सेव कर सकते हैं. दरअसल, AI का इस्तेमाल करके अपने घर का इंटीरियर, कलर और सामान रखने की सही जगह का चुनाव कर सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
AI से तैयार करें अपने घर का डिजाइन. (Photo: ITG)
AI से तैयार करें अपने घर का डिजाइन. (Photo: ITG)

घर सजाने के लिए लोग महंगे से महंगा पेंट और कीमती सामान लगाते हैं. कई लोग तो इंटीरियर के लिए एजेंसी तक हायर करते हैं. वे लोग आपके घर को एक बेहतरीन लुक में करके देते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह काम अब आप मुफ्त में भी करा सकेंगे. दरअसल, AI की मदद से कई लोग अपने घर को सुंदर बनाने में इस्तेमाल कर रहे हैं. 

आज के समय में इंटरनेट की दुनिया में ढेरों AI प्लेटफॉर्म मौजूद हैं. इन प्लेटफॉर्म का बहुत से लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. कोई लेटर लिखने, कोई कोडिंग तो कुछ लोग इमेज आदि तैयार करने में करते हैं. 

AI चैटबॉट की मदद से आप खुद का घर सुंदर भी बना सकते हैं. यह बहुत ही सिंपल है, जिसको हमने खुद करके देखा है और एक खाली घर को सुंदर बनाने का प्रॉम्प्ट दिया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

AI पर सिंपल सा प्रॉम्प्ट लिखा 

हमने ChatGPT का इस्तेमाल किया. इस दौरान खाली घर की फोटो डाली, जिसमें अभी काम हो रहा है. इसके बाद AI को प्रॉम्प्ट दिया है कि इसको घर को सुंदर बनाएं, जिसमें कलर, सोफा, और डिनर टेबल रखें. ये प्रॉम्प्ट हिंदी में दिया था, जिसको इंग्लिश और स्थानीय भाषा में भी दे सकते हैं. साथ ही फोटो को अपलोड कर दिया, जिसके बाद AI ने नई फोटो बनाकर दी. प्रॉम्प्ट, एक तरह की कमांड होती है, जो AI को दी जाती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Samsung का बड़ा ऐलान! 27 अगस्त को लॉन्च होगा नया Galaxy स्मार्टफोन, फीचर्स लीक

आप चाहें तो नया प्रॉम्प्ट देकर या घर का सामान एड करके घर का नया डिजाइन अपने मनमुताबिक तैयार कर सकते हैं. साथ ही कलर आदि को भी चुन सकते हैं और देख सकते हैं कि उस कलर में आपका घर कैसे दिखाई देगा. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों की पहली पसंद बना AI, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!

ChatGPT यह काम पूरी तरह से मुफ्त में करता है 

ChatGPT यह काम पूरी तरह से मुफ्त में करता है. इसके लिए कोई फीस आदि नहीं देनी है, सिर्फ टेक्स्ट या फिर बोलकर भी प्रॉम्प्ट दे सकते हैं.

ध्यान रखें कि बेहतर फोटो रिजल्ट पाने के लिए अपने घर का पूरा एक फोटो क्लिक कर लें. फोटो में घर के अधिकतर किनारों को कवर किया गया. 

इंटीरियर के दौरान अगर आप घर के अंदर पौधों आदि का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसको भी प्रॉम्प्ट दे सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement