scorecardresearch
 

AI Impact Summit 2026 को लेकर बड़ा ऐलान, अब शनिवार तक चलेगा ये इवेंट

AI Impact Summit 2026 को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. अब ये इवेंट एक और दिन चलेगा. पहले ये 20 फरवरी को संपन्न होना था और अब ये 21 फरवरी तक चलेगा. इससे पहले एक्स्पो की टाइमिंग को एक्सटेंड कर चुके हैं. इससे पब्लिक को फायदा होगा.

Advertisement
X
भारत मंडपम में हो रहा AI Impact Summit.  (PTI photo)
भारत मंडपम में हो रहा AI Impact Summit. (PTI photo)

AI Impact Summit को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब इस इवेंट में एक और दिन शामिल कर दिया है, जिसके बाद 5 दिवसीय इवेंट अब पूरे 6 दिन तक चलेगा. पहले ये इवेंट शुक्रवार को संपन्न होना था लेकिन अब ये इवेंट शनिवार 21 फरवरी को संपन्न होगा. 

AI Expo की टाइमिंग को पहले ही एक्सटेंड की जा चुका है और अब एक दिन बढ़ाने से कई लोगों को फायदा होगा. हालांकि पब्लिक के लिए एक्स्पो गुरुवार तक बंद रहेगा. पब्लिक के लिए एक्सपो को 20 और 21 फरवरी के लिए ओपन किया जाएगा. सरकार ने यह फैसला पब्लिक की सहूलियत के लिए लिया है. 

AI इम्पैक्ट एक्स्पो के दौरान कंपनियों ने AI से होने वाले फायदों को गिनाया है और दिखाया है कि भारतीय लोगों के लिए कैसे ये यूजफुल है. यहां तक कि नेत्रहीन और बधिर दिव्यांगजन के लिए भी AI काफी यूजफुल होगा.

यह भी पढ़ें: चीनी रोबो डॉग विवाद के बाद Galgotias University बाहर, AI Impact Summit में सरकार का कड़ा कदम

AI Impact Summit को लेकर बड़ी तैयारी

AI Impact Summit में दुनियाभर से कई लीडर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं. साथ ही इसमें दिग्गज AI कंपनियों के सीईओ भी शामिल हुए हैं. इन लोगों ने AI इनवेस्टमेंट और भारत में AI का क्या प्रभाव पड़ेगा, उसपर चर्चा की है.  

Advertisement

पीएम मोदी ने किया पोस्ट 

AI Impact Summit के दौरान एक्स्पो के अंदर 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक्स्पो को उद्घाटन किया और एग्जिबशन का टूर किया और उनसे बातचीत की. 

यह भी पढ़ें: India Today AI Summit: क्या होगा AI का असर? नौकरियों पर संकट को लेकर ये बोले एक्सपर्ट

पीएम मोदी ने मंगलवार को X प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट भी शेयर कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने एग्जीबिशन टूर के हाईलाट्स को दिखाया. 

पीएम के पोस्ट में दिखाया है कि कैसे एक किसान सोलर जनरेटेड पावर को बड़ी ही आसानी से सेल कर सकते हैं. इसके लिए उसे सिर्फ वायस कमांड देनी होगी. साथ ही यहां बैंक अकाउंट भी सुरक्षित रहेगा. बिजली सेल करने के बाद आपके बैंक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement