scorecardresearch
 

महंगाई को मात देगा गूगल मैप्स का फीचर, महंगे पेट्रोल, डीजल और CNG पर फायदा

गूगल मैप्स के अंदर एक खास फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से ईंधन की बचत कर पाएंगे. इसके लिए गूगल मैप्स की सेटिंग्स में जाना होगा और वहां पर जरूरी डिटेल्स को एंटर करना होगा.

Advertisement
X
गूगल मैप्स की सेटिंग्स में जाकर बदलाव करना होगा. (Photo: AI Generated)
गूगल मैप्स की सेटिंग्स में जाकर बदलाव करना होगा. (Photo: AI Generated)

दिल्ली-NCR समेत देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के रेट्स में इजाफा हो रहा है. इसकी वजह से आम लोगों की जेबें भी खाली हो रहे हैं. गूगल मैप्स के अंदर एक खास फीचर है, जो बहुत ही खास तरीके से फ्यूल सेविंग करता है. 

गूगल मैप्स की सेटिंग्स के अंदर एक खास ऑप्शन है, जिसके एक्टिवेट करना होता है. एक बार एक्टिवेट होने के बाद मैप्स पर वे रास्ते दिखाए जाते हैं, जो शॉर्टकट होते है और वहां से गुजरने पर ट्रैफिक भी नहीं मिलेगा. ऐसे में करीब 10-20 परसेंट तक फ्यूल सेविंग में मदद मिलती है. 

गूगल मैप्स ऐप को ओपन करें, उसके बाद यूजर्स को मैप्स की सेटिंग्स में जाना होगा. फिर नेविगेशन वाले ऑप्शन में जाएं. यहां फ्यूल एफिसिएंट रूट्स को ऑन करना होगा. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा ऐलान, करोड़ों स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर देगा ऐप

  • गूगल मैप्स ओपेन करें
  • प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें. 
  • मैप्स की सेटिंग्स को चुनें. 
  • नीचे की तरफ जाएं और नेविगेशन चुनें. 
  • फ्यूल एफिसिएंट रूट्स या रूट्स ऑप्शन को ऑन कर दें.
  • फिर गूगल मैप्स में फ्यूल टाइप और इंजन की डिटेल्स एंटर करें. 

गूगल मैप्स को देनी होगी डिटेल्स 

Advertisement

कार के फ्यूल की डिटेल्स देनी होगी, जिसमें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी जैसे ऑप्शन हैं. इसके अलावा कार के इंजन की भी जानकारी देनी होगी. 

यह भी पढ़ें: गूगल ला रहा कमाल का फीचर! अब नोटिफिकेशन आने पर पिक्सल स्मार्टफोन ऐसे देगा अलर्ट

एक बार सेटिंग्स में बदलाव करने के बाद जब भी नए रूट्स को लेकर सर्च करेंगे तो फ्यूल एफिसिएंट रूट्स पर हरे रंग का पत्ता नजर आएगा. ये पत्ता बताएगा कि उस रूट्स पर फ्यूल सेविंग होगी. 

गूगल मैप्स क्या है? 

गूगल मैप्स, एक नेविगेशन ऐप है. इसका इस्तेमाल रास्ता देखने में होता है. इसकी मदद से नई जगह, ट्रैफिक फ्री रास्ता, घर से डेस्टिनेशन तक की दूरी, टोल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप आदि को देखा जा सकता है. शहरों में बहुत से लोग इसका इस्तेमाल रास्ते में आने वाले ट्रैफिक आदि को देखने में भी करते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement