WhatsApp का भारत समेत दुनियाभर में एक बड़ा यूजरबेस है. एक लेटेस्ट रिपोर्ट् में दावा किया है कि गूगल प्ले स्टोर से WhatsApp जैसे दिखने वाले ऐप को 5 लाख डाउनलोड्स मिल चुके हैं. प्ले स्टोर में वॉट्सऐप सर्च करने के बाद ओरिजनल ऐप के ऊपर एक अन्य स्पोंसर्ड ऐप नजर आने लगा, जो हू बा हू वॉट्सऐप जैसा ही था. ऐसे में बहुत से लोगों ने गलत ऐप को इंस्टॉल कर लिया.
फेक वॉट्सऐप की जानकारी सबसे पहले एक रेडिट यूजर्स ने दी थी. द वर्ज ने 16 अक्टूबर की अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिपोर्ट लिखे जाने तक ये थर्ड पार्टी वॉट्सऐप मौजूद था. गूगल ने भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पोंसर्ड ऐप WhatsApp messenger के नाम से लिस्ट किया गया था और इसके Agment Assets sallu नाम के डेवलपर ने पब्लिश किया था. रिपोर्ट में बताया है कि प्ले स्टोर पर इस डेवलपर का अन्य कोई ऐप मौजूद नहीं है.
फेक ऐप में वॉट्सऐप जैसे एलीमेंट्स
वॉट्सऐप की तरह दिखने वाले ऐप में नाम, आइकन और बाकी विजुअल एलीमेंट्स ओरिजनल जैसे ही थे. ऐसे में बहुत से यूजर्स असली और नकली के बीच अंतर नहीं कर पा रहे थे.
Google Play Store पर मेटा का ओरिजनल वॉट्सऐप ऐप को WhatsApp LLC ने पब्लिश किया है. ओरिजनल ऐप के 10 अरब से ज्यादा डाउनलोड्स मौजूद हैं. वॉट्सऐप के ओरिजनल ऐप को एडिटर्स चॉइस बैज भी मिला है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का सबसे बड़ा फीचर लॉन्च, ना ऐप, ना अकाउंट, ना कोई चार्ज
प्ले स्टोर पर मौजूद फर्जी ऐप्स से कैस बचें?
गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स मौजूद हैं, जिनमें से कुछ फर्जी ऐप्स भी होते हैं. हालांकि गूगल अपनी पॉलिसी के तहत खतरनाक ऐप्स को रिमूव करता रहता है. जानते हैं कि प्ले स्टोर पर मौजूद फर्जी ऐप्स को कैसे पहचानें.
फर्जी ऐप को पहचानने के लिए जरूरी है कि उसके पब्लिशर यानी डेवलपर का नाम एक बार जरूर चेक करें. वॉट्सऐप डाउनलोड करने से पहले उसके डेवलपर का नाम चेक करें, जो WhatsApp LLC है.
रिव्यूज को चेक करें
असली और नकली ऐप्स के बीच पहचान करने के लिए जरूरी है कि रिव्यू को चेक करें. यहां देखें कि रिव्यू कितने पुराने हैं. अगर एक सप्ताह के अंदर ही ढेर सार 5 स्टार रिव्यू नजर आते हैं, जो उसपर संदेह कर सकते हैं. खराब रिव्यू आ रहे हैं तो उसको डाउनलोड ना करें.
यह भी पढ़ें: ₹8,999 में 5G फोन, 7000mAh बैटरी वाला भी मौजूद, Flipkart Sale में Ai+ स्मार्टफोन्स हुए सस्ते
थर्डी पार्टी स्टोर से डाउनलोड ना करें
किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने के लिए हमेशा गूगल प्ले स्टोर और ऐपल से ऐप स्टोर से ही डाउनलोड किया जाना चाहिए. अनजान स्टोर्स से ऐप को डाउनलोड करने से बचना चाहिए.