scorecardresearch
 

₹10,000 से कम में 6000mAh बैटरी वाला फोन, 50MP कैमरा और Android 16 भी

स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. मार्केट में कम ही ऐसे स्मार्टफोन्स बचे हैं जो 10 हजार रुपये में अच्छे फीचर्स ऑफर करते हैं. हम आपको आज ऐसे फोन के बारे में बता रहे हैं जो 10 हजार रुपये में 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्स कैमरा भी दे रहा है.

Advertisement
X
AI+ Pulse 2
AI+ Pulse 2

कुछ साल साल पहले तक मार्केट में 10 हजार रुपये के स्मार्टफोन्स काफी थे. बेहतरीन कैमरा और बैटरी भी मिलती थी. लेकिन धीरे धीरे इस सेग्मेंट से फोन्स गायब होने लगे. अब हालत ये है कि ये जो फोन पिछले साल 10 हजार में खरीदे जा सकते थे अब वो 20 हजार रुपये के हो गए हैं. लेकिन कुछ कंपनियां अब भी इस सेग्मेंट में स्मार्टफोन्स ऑफर कर रही हैं. 

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए ₹10,000 से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो AI+ Pulse 2 पर नजर डाल सकते हैं. इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का रियर कैमरा और Android 16 मिलता है. इसकी स्क्रीन भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. हालांकि, यह 5G फोन नहीं है. इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 9799 रुपये में खरीदा जा सकता है. कुछ ऑफर्स भी हैं जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है. 

AI+ Pulse 2 की कीमत और फीचर्स

AI+ Pulse 2 को भारत में मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹5,999 बताई गई थी, लेकिन यह शुरुआती ऑफर था. मौजूदा ऑनलाइन लिस्टिंग में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब ₹10,500 तक दिखाई गई है. कीमत वेरिएंट और विक्रेता के हिसाब से बदल सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ₹10 हजार सस्ता हुआ ऐपल का iPad, Flipkart सेल में मची लूट

फोन में 6.74 इंच की HD+ स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसका मतलब है कि सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने और मेन्यू चलाने के दौरान स्क्रीन की गतिविधियां ज्यादा स्मूद दिख सकती हैं. हालांकि, इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन Full HD+ नहीं है, इसलिए बहुत साफ तस्वीर चाहने वालों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए.

6000mAh बैटरी 

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है. बड़ी बैटरी उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो दिनभर कॉलिंग करते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या वीडियो देखते हैं. इससे बार-बार चार्जर लगाने की जरूरत कम हो सकती है.

हालांकि, असल बैटरी बैकअप आपके इस्तेमाल, नेटवर्क और स्क्रीन की ब्राइटनेस पर निर्भर करेगा. इस कीमत पर इस बैटरी कैपेसिटी को बेहतरीन कहा जा सकता है.

50MP कैमरा

AI+ Pulse 2 में पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह रोजमर्रा की तस्वीरें लेने के लिए बनाया गया है. फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: ₹99,900 वाला iPhone 17 अब ₹49,161 में! खरीदने से पहले समझ लें ये शर्तें

Advertisement

Android 16 और 4GB रैम 

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है. यह कॉलिंग, WhatsApp, वीडियो देखने और सामान्य ऐप इस्तेमाल करने जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए है. इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला विकल्प मिलता है. जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी है.

फोन Android 16 पर आधारित NxtQuantum OS के साथ आता है. हालांकि, 4GB रैम और इस प्रोसेसर को देखते हुए भारी गेमिंग या एक साथ कई बड़े ऐप चलाने वालों को अपनी उम्मीदें सीमित रखनी चाहिए. कीमत कम है, इसलिए ये कॉन्फिगरेशन समझ आता है. 

क्या AI+ Pulse 2 खरीदना चाहिए?

अगर आपको करीब ₹10,000 के बजट में 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन चाहिए, तो AI+ Pulse 2 एक विकल्प है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement