scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने कुछ ही महीने पहले अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 लॉन्च किया था. रिव्यू में इसे इस सेग्मेंट का बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन बताया गया. कंपनी ने पिछले साल फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 3 के बाद दूसरा वैरिएंट OnePlus 3T लॉन्च किया था. इस बार भी उम्मीद की जा रही थी कि OnePlus 5T लॉन्च किया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब सीधे 2018 में OnePlus 6 लॉन्च करेगी.

Xiaomi लगातार बिक्री के मामले में रिकॉर्ड्स बनाते जा रहा है. कंपनी के सीईओ ले जून केवल सितंबर के महीने में एक करोड़ फोन की शिपिंग करने की खुशी मना रहे हैं. ये पहली बार है जब Xiaomi ने महज एक महीने इतने यूनिट्स की बिक्री की है.

अपने 4G VoLTE नेटवर्क पर ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल का वादा करने के बाद रिलायंस जियो कुछ ग्राहकों के लिए कॉल 300 मिनट प्रतिदिन तक की लिमिट तय कर रहा है. रिपोर्ट्स से ये पता चला है कि कुछ ग्राहकों को कंपनी केवल हर दिन 300 मिनट ही वॉयस कॉल दे रही है. मालूम हुआ है कि कंपनी ने ये कदम 'अनलिमिटेड कॉल' फीचर के दुरुपयोग होने की वजह से उठाया है.

Advertisement

चीनी कंपनी Huawei आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. Mate 10 कंपनी का प्रीमियम सेग्मेंट है और कंपनी इसमें एक नया स्मार्टफोन इसी महीने ऐड करेगी. इवान ब्लास ने ट्वीटर पर इसकी लीक्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कीन कैमरा देखा जा सकता है. हालांकि इवान ब्लास ने पिछले महीने बताया था कि कंपनी Mate 10 के तीन वैरिएंट लॉन्च करेगी- Mate 10 Pro, Mate Lite और एक साधारण वैरिएंट.

फीकी शुरुआत के अलावा इस बार iPhone 8 Plus के फटने की भी रिपोर्ट्स आ रही है. ऐसे दो मामले सामने आए हैं एक ताइवान में जबकि दूसरा मामला जापान का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों ही स्मार्टफोन खुद से खुल गए. यूजर्स ने कथित तौर पर डैमेज्ड स्मार्टफोन्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement