पिछले महीने गूगल प्ले स्टोर का नया लुक देखने को मिला था अब कंपनी ने कुछ एंड्रॉयड डिवाइस के लिए इस नए डिजाइन वाले वर्जन का अपडेट शुरू कर दिया है.
गूगल प्ले स्टोर के नए डिजाइन में दो मेन सेक्शन: Apps & Games और Entertainment दिया गया है, जिसके नीचे दिए गए हैं. जिनमें टॉप चार्ट्स, गेम्स, कैटेगरी और फैमिली ओरिएंटेड कंटेंट शामिल हैं. सभी कैटेगरी के उपर उससे जुड़ी बड़ी फीचर फोटो लगी होगी जो को और भी शानदार बनाएगी.
नया Google Play
एंटरटेनमेंट कैटेगरी में आपको म्यूजिक, फिल्म, टीवी शोज, बुक्स और न्यूज स्टैंड से जुड़े पेज दिए गए हैं, वैसे ही दूसरे कैटेगरी के अंदर उससे जुड़ें एप मिलेंगे जो आपके लिए काफी साबित हो सकते हैं.
नए गूगल प्ले में कंपनी ने कुछ नए एनिमेशन, ट्रांजिशन, और स्क्रॉलिंग इफेक्ट्स भी ऐड किए हैं जो देखने में काफी बेहतरीन लगते हैं.
नया गूगल प्ले का अपडेट सिर्फ कुछ लोगों के ही डिवाइस में दिया गाया है. फिलहाल आपको इसके लिए इंतजार करना होगा.