scorecardresearch
 

अडोब साउथ एशिया के एमडी को मिली फेसबुक इंडिया की कमान

अडोब साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्ट को मिली फेसबुक इंडिय की कमान. किर्तिगा रेडी को मिलेगी फेसबुक ग्लोबल में जिम्मेदारी.

Advertisement
X
उमंग बेदी (फाइल फोटो)
उमंग बेदी (फाइल फोटो)

सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक ने उमंग बेदी को फेसबुक इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है. इससे पहले बेदी अडोब साउथ एशिया के एमडी थे. कंपनी के मुताबिक वो रिजनल एजेंसी और टॉप क्लाइंट्स के साथ स्ट्रैटिजिक रिलेशनशिप्स को मजबूत करने का काम करेंगे और वो जुलाई से अपना पद संभालेंगे.

गौरतलब है कि इससे भारत में फेसबुक की कमान के पास थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अब अमेरिका में मेलनो पार्क स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में फेसबुक ग्लोबल में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.

अडोब में उमंग बेदी के पास भारत में बिजनेस बढ़ाने से लेकर यहां के बाजार में ज्यादा से ज्यादा पहुंच बनाने की जिम्मेदारी थी. वो दो दशक से सेल्स, के फील्ड में कई मल्टिनेशन्ल कंपनियों में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

आपको बता दें कि अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा फेसबुक भारत में यूज किया जाता है. यहां लगभग 150 मिलियन मंथली ऐक्टिव यूजर्स हैं. बेदी के डिजिटल ग्रोथ में भाग लेना उनके लिए काफी मौका है और इससे बेहतर जगह के बारे में वो सोंच भी नहीं सकते.

Advertisement

उमंग बेदी ने पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वो हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एलुमनाइ हैं. उन्हें 2014 में 40 में उन्हें भारतीय हॉटेस्ट बिजनेस लीडर अवॉर्ड '40 अंडर 40' से नवाजा गया था.

Advertisement
Advertisement