scorecardresearch
 

व्हाट्सएप की तरह फेसबुक मैसेंजर में भी मिल सकता है एंड टु एंड एन्क्रिप्शन

फेसबुक मैसेंजर में भी ऑप्ट इन एंड टु एंड एन्क्रिप्शन दिया जा सकता है. यानी यूजर्स अगर चाहें तो यह एन्क्रिप्शन एनेबल कर सकेंगे और फिर कोई भी आपके मेसेज का कोड समझ नहीं सकेगा.

Advertisement
X
मैसेंजर में मिलेगा एंड टु एंड एन्क्रिप्शन
मैसेंजर में मिलेगा एंड टु एंड एन्क्रिप्शन

व्हाट्सएप ने हाल ही में चैट्स में एंड टु एंड एन्क्रिप्शन शुरू किया है जिसके बाद कई दूसरे चैट एप ने भी प्राइवेसी के लिए इस एन्क्रिप्शन का सहारा लिया है. आने वाले दिनों में फेसबुक अपने मैसेंजर के लिए भी एंड टु एंड एन्क्रिप्शन का ऐलान कर सकता है.

ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर नजदीक से नजर रखने वाले लोगों ने बताया है कि यूजर्स को एप में दिया जाएगा. यानी एंड टु एंड एन्क्रिप्शन डिफॉल्ट नहीं होगा बल्कि यूजर को एन्क्रिप्शन चुनने के ऑप्शन मिलेंगे.

पिछले दिनों रिपोर्ट आ रही थी कि फेसबुक चैट का ऑप्शन दिया जाएगा. फिलहाल यह साफ नहीं है कि सीक्रेट चैट में ही एंड टु एंड एन्क्रिप्शन दिया जाएगा या फिर यह इससे अलग होगा.

गौरतलब है कि हाल ही में हुए I/O 2016 इवेंट के दौरान गूगल ने Allo एप का ऐलान किया है जिसमें भी एंड टु एंड एन्क्रिप्शन फीचर को सेलेक्ट करने का ऑप्शन दिया जाएगा.

Advertisement

हालांकि गूगल के इस कदम की सीआईए के पूर्व ने लोगों से Allo का विरोध करने की अपील की थी. उनके मुताबिक ज्यादातर लोगों को एन्क्रिप्शन की समझ नहीं होती, इसलिए वो इसे एनेबल नहीं कर सकते. गूगल को इस एप में व्हाट्सएप की तरह डिफॉल्ट एंड टु एंड एन्क्रिप्शन देना चाहिए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement