कई बार आपके फोन पर अनजान कॉल आती है और उधर से कुछ ऐसा कहा जाता है जिससे आपको परेशानी होती है. ज्यादातर ऐसा दोस्त या जानने वाले ही करते हैं ताकि ऐसा करके वो दूसरों को बेवकूफ बना सकें. अगर किसी दोस्त ने नया नंबर लिया है तो आपको फोन करके बेवकूफ बना सकता है.
ऐसे में आप इससे बचने के लिए सबसे पहले फोन नंबर को बेसिक ट्रेसिंग के जरिए ये पता लगा लें कि वो नंबर कहां का है. फिर दिमाग दौड़ाएं और यह पता लगाएं कि उस राज्य में कोई आपका दोस्त या रिश्तेदार तो नहीं. अगर कोई जानने वाला है तो उस नंबर पर फोन लगा कर उसे ही बेवकूफ बना दें.
ऐसे जानें नंबर किस राज्य का है
इसके लिए आप इंटरनेट पर जा कर गूगल में मोबाइल नंबर ट्रैकर लिखें. यहां आपको कई वेबसाइट दिखेंगी. इनमें से http://trace.bharatiyamobile.com/ और http://www.mobilenumbertracker.com/ भी हैं जिन्हें आप यूज कर सकते हैं.
आपको बता दें कि इंटरनेट पर किसी नंबर के लोकेशन की . यहां से आप बस इतना पता लगा सकते हैं कि वो नंबर किस राज्य का है और कौन से सर्विस प्रोवाइडर का है. यहां तक कि अगर उसने अपना नंबर दूसरी टेलीकॉम कंपनी में पोर्ट करा रखा है तो भी आपको पुराना सर्विस प्रोवाइडर ही दिखेगा.
इंटरनेट पर नहीं मिल सकती किसी नंबर की सटीक जानकारी
इंटरनेट पर कई वेबसाइट यह बताने का दावा करती हैं कि वो नंबर किसका यह भी पता चल जाएगा. इसके अलावा नंबर कहां यूज किया जा रहा है, यह पता लगाने के दावे किए जाते हैं. इसके लिए कई वेबसाइट की भी मांग करती हैं. हमारी सलाह है कि आप इन चक्कर में न पड़ें, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स की डिटेल कभी इंटरनेट पर साझा नहीं कर सकतीं.