scorecardresearch
 

श्रीनिवासन को हटाने के लिए डालमिया, ठाकुर कर रहे SGM बुलाने पर विचार

लगता है बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने श्रीनिवासन पर कड़ा फैसला लेने का निर्णय कर लिया है. बहुत संभव है कि उन्हें आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद आईसीसी में भारतीय प्रतिनिधि के पद से बर्खास्त कर दिया जाए.

Advertisement
X
एन श्रीनिवासन
एन श्रीनिवासन

लगता है (बीसीसीआई) ने पर कड़ा फैसला लेने का निर्णय कर लिया है. बहुत संभव है कि उन्हें के तुरंत बाद आईसीसी में भारतीय प्रतिनिधि के पद से बर्खास्त कर दिया जाए.

जगमोहन डालमिया की अगुआई में बीसीसीआई में नए पदाधिकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में बोर्ड के प्रतिनिधि के रूप में एन श्रीनिवासन को हटाने के लिए जल्द आम सभा की विशेष बैठक (एसजीएम) बुलाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं.

श्रीनिवासन को बाहर करने के फैसले पर पहुंचने के लिए एसजीएम बुलाने की जरूरत पड़ेगी और डालमिया सचिव अनुराग ठाकुर के साथ इस विकल्प पर विचार कर रहे हैं. हालांकि तारीख पर अभी फैसला नहीं हुआ है क्योंकि सदस्यों को तीन हफ्ते का नोटिस देना जरूरी है.

डालमिया धड़े के एक सदस्य ने बताया, ‘श्रीनिवासन को बाहर करने के लिए सत्ताधारी गुट को दो तिहाई बहुमत की जरूरत है जो 21 इकाइयों का समर्थन है. अगर उनके पास 21 मत सुनिश्चित नहीं हैं तो निश्चित तौर पर वे एसजीएम नहीं बुलाएंगे. डालमिया और ठाकुर को सुनिश्चित करना होगा कि उनके पक्ष में 21 वोट हों.’

Advertisement

इस तरह की खबरें हैं कि 24 मई को एसजीएम बुलाई जा सकती है जो आईपीएल फाइनल की तारीख भी है.

गौरतलब है कि 2010 में ललित मोदी को भी आईपीएल तीन के फाइनल के बाद निलंबित किया गया था.

Advertisement
Advertisement