scorecardresearch
 

टी20 वर्ल्ड कपः हरभजन ने बढ़ाया धोनी का सिरदर्द

एक साल से अधिक समय बाद टीम इंडिया में शानदार वापसी कर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की परेशानियां बढ़ा दी हैं.

Advertisement
X
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह

एक साल से अधिक समय बाद टीम इंडिया में शानदार वापसी कर ऑफ स्पिनर ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की परेशानियां बढ़ा दी हैं.

दरअसल का भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 मैच में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ जिससे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम प्रबंधन का आगे के मैचों के लिये सिरदर्द भी बढ़ गया है.


हरभजन सिंह ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिये जो इस प्रारूप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. हरभजन ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल इंग्लैंड दौरे में खेला था और तब से टीम से बाहर थे. उन्हें आज इतने लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को मिला और उसी में उन्होंने जादुई प्रदर्शन किया.

धोनी ने पांचवें ओवर में को गेंद सौंपी और उन्होंने दूसरी गेंद पर ही विकेट लेकर वापसी का शानदार जश्न मनाया. हरभजन ने बाद में स्वीकार किया कि इससे उनका मनोबल बढ़ा.

उन्होंने कहा, ‘मेरे लिये यह महत्वपूर्ण मैच था. मैं पूरे एक साल तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था. दूसरी गेंद पर ही विकेट लेने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा.’

Advertisement

भारत ने इस मैच में कुछ बदलाव किये थे जिसके कारण और पीयूष चावला (13 रन देकर दो विकेट) को मौका मिला. इससे पहले धोनी ने आर अश्विन पर अधिक भरोसा दिखाते रहे हैं लेकिन अब आगामी मैचों में स्पिनरों को लेकर उनकी परेशानी बढ़ गयी है. धोनी ने भी बाद में इसे स्वीकार किया.

उन्होंने कहा, ‘हमारे दोनों स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और स्पिनरों के मामले में हमारे लिये दुविधा भी पैदा हो गयी है. हमें आगे कुछ कड़े फैसले करने होंगे. यह नहीं भूलना चाहिए कि जो खिलाड़ी आज के मैच में नहीं खेले उन्होंने इससे पहले भारत के लिये कई मैच जिताये.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement