हॉकी फैन्स के लिए एक बहुत ही बेहतरीन खबर सामने आई है. हॉकी इंडिया ने पंजाब में होने वाली मेन्स एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के सभी मैचों के लिए स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह मुफ्त कर दी है. 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के कुल 20 मुकाबलों का लुत्फ फैन्स बिना किसी टिकट के पैसे दिए उठा सकेंगे.
हॉकी इंडिया के ऐलान के मुताबिक इस टूर्नामेंट के सभी 20 मैच पंजाब के दो प्रतिष्ठित स्टेडियमों में किए जाएंगे. जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम और मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम इन मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है.
27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक के सभी लीग मैच जालंधर में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 4 और 5 नवंबर को मोहाली के स्टेडियम में होंगे. इन सभी मुकाबलों के लिए फैन्स एक्साइटेड हैं.
𝘚𝘰𝘮𝘦 𝘩𝘰𝘮𝘦𝘤𝘰𝘮𝘪𝘯𝘨𝘴 𝘢𝘳𝘦 𝘸𝘰𝘳𝘵𝘩 𝘵𝘩𝘦 𝘸𝘢𝘪𝘵. ❤️🏑 In less than two weeks from now, international hockey returns to Punjab, and the countdown is on. Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 🏆 📺 Watch Team India back on the ACT turf as the defending champions 🇮🇳 🗓️ Oct 27 to Nov 5 📍 Jalandhar & Mohali (Punjab, India) Check out the full schedule -> https://t.co/fq79cw5DQJ #HockeyIndia #IndiaKaGame #HeroACT2026
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 14, 2026
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि टूर्नामेंट को फ्री करने का मकसद ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को स्टेडियम तक खींचना है ताकि वे टॉप लेवल की इंटरनेशनल हॉकी का रोमांच सीधे देख सकें. वहीं, महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में हॉकी का एक अलग ही क्रेज है और वे चाहते हैं कि स्टेडियम खचाखच भरे रहें.
कैसे मिलेगा फ्री पास?
फ्री एंट्री का फायदा उठाने के लिए फैन्स को हॉकी इंडिया के आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग पार्टनर www.ticketgenie.in पर जाकर पहले से अपना पास रजिस्टर करना होगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना अभियान 27 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी.
𝘗𝘶𝘯𝘫𝘢𝘣, 𝘪𝘵’𝘴 𝘵𝘪𝘮𝘦 𝘵𝘰 𝘴𝘩𝘰𝘸 𝘶𝘱! 🇮🇳🏑 Here’s your guide to getting free entry to the stadium to watch the men’s Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 in Jalandhar and Mohali. Watch Team India back in action, ready to dominate another big stage! 🔥 🗓️ Oct 27 to Nov 5 📍 Jalandhar & Mohali (Punjab, India) Check out the full schedule -> https://t.co/fq79cw5DQJ #Hockeyisback #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 20, 2026
कब और किस टीम से भिड़ेगी भारतीय टीम
भारत बनाम बांग्लादेश: 27 अक्टूबर
भारत बनाम चीन: 29 अक्टूबर
भारत बनाम जापान: 30 अक्टूबर
भारत बनाम मलेशिया: 1 नवंबर
भारत बनाम दक्षिण कोरिया: 2 नवंबर