प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 के पदकवीरों से मुलाकात की और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का संकल्प दोहराया. भारत ने एशियन गेम्स में 21 गोल्ड समेत 85 पदक जीते. इनमें 38 पदक महिला खिलाड़ियों के रहे. पीएम ने महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, तीरंदाजों और भारतीय क्रिकेट टीमों के प्रदर्शन की भी तारीफ की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की और उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन की जमकर सराहना की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि यह सफलता नए भारत की खेल जगत में एक सशक्त तस्वीर पेश करती है. इस दौरान उन्होंने महिला और पुरुष हॉकी टीमों के स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताई और विशेष रूप से महिला हॉकी टीम की सराहना की, जिसने 44 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया. क्रिकेट और कबड्डी में भारतीय टीमों के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीतकर अपना ही रिकॉर्ड दोहराया है. इसके अलावा तीरंदाजी में 5 स्वर्ण पदक जीतने तथा शूटिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती और एथलेटिक्स में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने पर भी उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ की. पीएम मोदी ने मैराथन और वेटलिफ्टिंग में दशकों बाद मिली ऐतिहासिक सफलताओं को भी बेहद सुखद बताया.
विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने U23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया. वह ग्रीको-रोमन कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने. पुरुषों के 55 किलोग्राम फाइनल में उन्हें जॉर्जिया के कोबा करुमिड्जे ने 13-12 से हराया. विश्वजीत गोल्ड के करीब पहुंचे, लेकिन आखिरी सेकंडों में मुकाबला गंवा बैठे. वह इस प्रतियोगिता में पहले दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय पदकवीरों से मुलाकात की. उन्होंने 15-17 साल के युवा खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र करते हुए कम उम्र में प्रतिभा पहचानने पर जोर दिया. पीएम ने महिला हॉकी के गोल्ड, बेटियों के 38 पदकों और भारत के ओलंपिक मेजबानी के लक्ष्य का भी उल्लेख किया.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ ने बीसीसीआई से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट में खेलने का अवसर देने पर विचार करने की अपील की है. अनाया को ऑस्ट्रेलिया में घरेलू महिला क्रिकेट खेलने की सशर्त मंजूरी मिली है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय बोर्ड भी ऐसी नीति बनाएगा. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में आईसीसी के अलग पात्रता नियम लागू हैं. अब देखना होगा कि बीसीसीआई इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है.
बॉक्सिंग रिंग में कई बार मुश्किल हालात से वापसी करने वाले जॉर्ज कास्त्रो अब यादों में रहेंगे. उनकी ऐतिहासिक जीत और जुझारूपन की कहानी लंबे समय तक बॉक्सिंग जगत में सुनाई जाती रहेगी.
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मुकाबले में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में 102 रन बनाए और गेंदबाजी में तीन विकेट भी झटके. इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिला. मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन जडेजा के प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा.
टीवी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपनी निजी जिंदगी और साथी खिलाड़ियों को लेकर कई मजेदार खुलासे किए. शादी के सबसे यादगार तोहफे पर उन्होंने कहा कि ससुर ने उन्हें पत्नी का हाथ दिया था. वहीं, जसप्रीत बुमराह को डॉक्टर, युवराज सिंह को हेडमास्टर और ऋषभ पंत को बेबीसिटर बताया. रोहित के इन दिलचस्प जवाबों ने शो में हंसी और पुरानी यादों का रंग भर दिया.
PM Modi Indian Athletes Address Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स के भारतीय दल से मुलाकात की. भारत ने इन खेलों में 21 गोल्ड समेत कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा की एक चूक भारतीय टीम को भारी पड़ी. पारी की आखिरी गेंद पर शाई होप 96 रन पर थे, तभी लॉन्ग ऑन पर तिलक उनका कैच नहीं पकड़ सके. उन्होंने बताया कि तेज फ्लडलाइट की वजह से गेंद ठीक से दिखाई नहीं दी. गेंद छक्के के लिए गई और होप ने नाबाद 102 रन बनाकर शतक पूरा किया. वेस्टइंडीज ने 247 रन बनाए.
विनेश फोगाट के पोस्ट ने एक बार फिर इस मामले में न्याय, महिलाओं की सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर बहस तेज कर दी है. उनके सवाल का केंद्र यही है कि जब किसी परिवार की बेटी की हत्या हो जाती है, तो उसे न्याय के लिए लंबा संघर्ष क्यों करना पड़ता है और जिम्मेदार संस्थाओं की जवाबदेही कैसे तय होगी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 24 रन से हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताई. उन्होंने माना कि टीम सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर सकी और अपनी रणनीति लागू करने में चूक गई. वेस्टइंडीज ने शाई होप के नाबाद शतक की बदौलत 247 रन बनाए. सीरीज अब 2-2 से बराबर है और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा.
भारत को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 रन से हार का सामना करना पड़ा. मेहमान टीम ने 247 रन बनाए और भारत को 223 पर रोक दिया. इस जीत से सीरीज 2-2 से बराबर हो गई. हालांकि, अभिषेक शर्मा ने 29 रन की पारी के दौरान इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 69 छक्के लगाकर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली में एशियन गेम्स के भारतीय दल से मुलाकात करेंगे और खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे. भारत ने इन खेलों में 21 गोल्ड समेत कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया.
भारतीय क्रिकेट के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में अपना नाम शामिल किए जाने पर नाराजगी जताई है. धवन के मुताबिक, आयोजकों ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना उनका नाम खिलाड़ियों की सूची में डाला. उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ किया कि उनका टूर्नामेंट से कोई संबंध नहीं है. धवन ने कहा कि उनकी टीम उचित कानूनी कदम उठाएगी और लोगों से अनधिकृत घोषणाओं पर भरोसा न करने की अपील की.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती तीन मैचों में मौका नहीं मिलने पर विवाद बढ़ गया है. उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने टीम प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए इसे मनमानी बताया है. ओझा का कहना है कि बेंच पर बैठाकर युवा खिलाड़ियों को तैयार नहीं किया जा सकता. उन्होंने वैभव के आत्मविश्वास और विकास को लेकर चिंता जताई. हालांकि, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम के साथ रहने को उनके लिए फायदेमंद बताया.
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह ने अपने कोचिंग करियर की नई शुरुआत कर दी है. उन्हें आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. इस भूमिका में वह मुख्य कोच सौरव गांगुली के साथ काम करेंगे. युवराज पहले भी दिल्ली की टीम से बतौर खिलाड़ी जुड़ चुके हैं. अब उनका अनुभव टीम के युवा बल्लेबाजों को निखारने और पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभा सकता है.
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बड़ी अटकलें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी सौंपने पर विचार कर सकती है. रोहित की अगुवाई में मुंबई ने पांच खिताब जीते थे, जबकि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. हार्दिक के संभावित ट्रेड और यशस्वी जायसवाल की टीम में एंट्री को लेकर भी चर्चा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पंजाब के जालंधर और मोहाली में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2026 खेला जाना है. इस टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कप्तानी एक बार फिर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में होगी.
एशियन पैरा गेम्स की शुरुआत 18 अक्टूबर से होनी है, लेकिन उससे पहले शूटिंग से जुड़े कुछ खिलाड़ी द्रोणाचार्य अवार्डी पैरा शूटिंग कोच जय प्रकाश नौटियाल के दल में ना जाने से परेशान हो गए हैं. उन्होंने खेल मंत्रालय और SAI (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से कोच नौटियाल को साथ ले जाने की मांग की है. खिलाड़ियों ने इसे लेकर एक ईमेल भी लिखा है.
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के फैसले पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि कोहली इस बात से खुश नहीं थे कि उनके संन्यास के पूरे मामले को कैसे संभाला गया. जाफर ने चयनकर्ताओं के वरिष्ठ खिलाड़ियों से व्यवहार पर भी सवाल उठाए. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि कोहली की असली वजह वही बता सकते हैं.