scorecardresearch
 

2030 FIFA वर्ल्ड कप में खेलेंगी 64 टीमें? फीफा अध्यक्ष ने दिए बड़े संकेत

2030 FIFA वर्ल्ड कप में 64 टीमों को शामिल करने के प्रस्ताव पर 2026 वर्ल्ड कप के बाद चर्चा होगी. फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने 48 टीमों वाले 2026 टूर्नामेंट को 100 प्रतिशत सफल बताते हुए विस्तार की नीति का बचाव किया है. हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर फुटबॉल जगत में अभी से ही बहस तेज हो गई है.

Advertisement
X
FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का 2030 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा (Photo: Reuters)
FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का 2030 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा (Photo: Reuters)

फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था FIFA अब 2030 पुरुष वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 64 करने के प्रस्ताव पर विचार करेगी. हालांकि इस पर अंतिम फैसला 2026 फीफा वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद लिया जाएगा.

यह जानकारी FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने दी है. स्विस मीडिया ब्लूविन से बातचीत में जियानी इन्फेंटिनो ने फीफा के लगातार विस्तार की नीति का बचाव किया.

उन्होंने कहा, 'उत्तरी अमेरिका में आयोजित 2026 फीफा वर्ल्ड कप में 48 टीमों वाला नया प्रारूप 100 प्रतिशत सफल साबित हुआ है. इसी सफलता को देखते हुए अब 2030 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 64 करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी.'

यह भी पढ़ें: FIFA महायुद्ध... एम्बाप्पे vs यामाल, कौन करेगा फाइनल का टिकट अपने नाम?

2030 वर्ल्ड कप पहले से ही ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि इसका आयोजन स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को में होगा, जबकि टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले उरुग्वे, अर्जेंटीना और पराग्वे में खेले जाएंगे.

अब यदि 64 टीमों के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण बन जाएगा. इन्फेंटिनो ने कहा कि 2026 में पहली बार लागू हुए 48 टीमों वाले प्रारूप से कई नए देशों को विश्व कप में खेलने का मौका मिला और इसका सकारात्मक असर देखने को मिला. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Boss Baby ने बताया युवराज का असर, बोले- पहली मुलाकात आज भी नहीं भूल सकता

उनका मानना है कि अधिक देशों की भागीदारी से दुनिया भर में फुटबॉल का विकास होगा. 64 टीमों के प्रस्ताव को लेकर फुटबॉल जगत में समर्थक भी हैं. 

कई विशेषज्ञों और प्रशंसकों का मानना है कि इससे टूर्नामेंट की गुणवत्ता, खिलाड़ियों पर बढ़ते मैचों का दबाव और आयोजन की जटिलताएं बढ़ सकती हैं. दूसरी ओर, समर्थकों का तर्क है कि इससे अधिक देशों को विश्व कप में खेलने का अवसर मिलेगा और खेल का वैश्विक विस्तार भी होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement