scorecardresearch
 

वर्ल्ड कप में खाली सीटों पर मचा बवाल, FIFA ने बता दी असली वजह... महंगे टिकट पड़े भारी?

FIFA Empty Seats World Cup: फीफा ने मेक्सिको के ग्वाडलाहारा में साउथ कोरिया और चेक र‍िपब्ल‍िक के बीच खेले गए वर्ल्ड कप मैच के दौरान दिखी खाली सीटों पर सफाई दी है. फीफा का कहना है कि अधिकांश दर्शक स्टेडियम के कॉन्कोर्स और फूड एरिया में खड़े होकर मैच देख रहे थे. हालांकि महंगे टिकटों और खाली सीटों को लेकर टूर्नामेंट की आलोचना जारी है.

Advertisement
X
 44 हजार से ज्यादा दर्शकों का दावा, फिर क्यों खाली दिखा स्टेडियम? FIFA ने खोला राज (Photo: Retuers)
44 हजार से ज्यादा दर्शकों का दावा, फिर क्यों खाली दिखा स्टेडियम? FIFA ने खोला राज (Photo: Retuers)

FIFA Empty Seats World Cup: फीफा ने मेक्सिको के ग्वाडलाहारा में साउथ कोरिया और चेक र‍िपब्ल‍िक के बीच खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान दिखाई दीं खाली सीटों को लेकर सफाई दी है. मैच के प्रसारण के दौरान स्टेडियम के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में सीटें खाली नजर आई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया और फुटबॉल जगत में चर्चा शुरू हो गई.

45,664 क्षमता वाले ग्वाडलाहारा स्टेडियम में मैच के लिए आधिकारिक दर्शक संख्या 44,985 घोषित की गई थी. इस संख्या में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो (Gianni Infantino) भी शामिल थे. इसके बावजूद स्टैंड्स में कई जगह खाली सीटें साफ दिखाई दे रही थीं.

फीफा ने अपने बयान में कहा कि दर्शक संख्या टिकट स्कैन होने और स्टेडियम परिसर में मौजूद लोगों के आधार पर तय की जाती है, न कि किसी खास समय पर सीटों की दृश्य स्थिति के आधार पर. संगठन के अनुसार बड़ी संख्या में टिकटधारक दर्शक मैच के दौरान अपनी निर्धारित सीटों पर बैठने के बजाय कॉन्कोर्स और फूड-स्टॉल क्षेत्रों में खड़े होकर मुकाबला देख रहे थे.

फीफा ने कहा-आधिकारिक उपस्थिति आंकड़े उन दर्शकों पर आधारित होते हैं जिन्होंने स्टेडियम में प्रवेश किया है. ग्वाडलाहारा मैच के दौरान कई दर्शक अपनी सीटों की बजाय कॉन्कोर्स में मौजूद थे. 
यह भी पढ़ें: खाली सीटें, महंगे टिकट और सड़कों पर बवाल... FIFA वर्ल्ड कप 2026 पहले द‍िन ही फुस्स, अब आगे क्या?

fifa

Advertisement

सिर्फ मेक्सिको ही नहीं, कनाडा के टोरंटो में भी कुछ सीटें खाली नजर आईं. हालांकि कनाडा के पहले घरेलू वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्टेडियम लगभग भरा हुआ था. 43,036 क्षमता वाले टोरंटो स्टेडियम में 43,002 दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई, फिर भी निचले हिस्से और अस्थायी स्टैंड्स में कुछ खाली सीटें दिखाई दीं.

इस बीच फीफा की टिकट नीति भी आलोचनाओं के घेरे में है. अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेले जा रहे टूर्नामेंट के लिए रिकॉर्ड स्तर की टिकट कीमतें रखी गई हैं. फीफा ने डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल अपनाया है और टिकट बिक्री शुरू होने के बाद कई बार कीमतें बढ़ाई गई हैं.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: मैक्सिकन आग लग गई! हसीनाओं का ऐसा जलवा, स्टेडियम में मचा कोहराम... 21 सेकेंड का VIDEO वायरल

हालांकि फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने इन कीमतों का बचाव करते हुए कहा कि वे उत्तर अमेरिकी बाजार के अनुरूप हैं, लेकिन आलोचकों का कहना है कि कुछ मुकाबलों के टिकटों की कीमतें पांच अंकों तक पहुंच गई हैं.

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फीफा ने बताया था कि 29 मैच पूरी तरह बिक चुके हैं, जबकि 75 मुकाबलों के लिए टिकट अब भी उपलब्ध थे. खाली सीटों की तस्वीरों और महंगे टिकटों को लेकर अब टूर्नामेंट के शुरुआती दिनों में ही बहस तेज हो गई है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement