उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के दिए बयान पर राजनीतिक और धार्मिक दोनों मोर्चों पर भारी विवाद खड़ा हो गया है. सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद परिसर की मस्जिद रशीदिया में आयोजित मदारिस इस्लामिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में मदनी ने वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मौजूदा हुकूमत इस्लाम और उसकी पहचान को लगातार निशाना बना रही है. उन्होंने हुकूमत को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग आज सत्ता में बैठे हैं, वे कल नहीं रहेंगे. मस्जिदें और मदरसे एक बार फिर से आबाद होंगे.