scorecardresearch
 
Advertisement

लंभुआ

लंभुआ

लंभुआ

लम्भुआ (Lambhua) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में स्थित एक कस्बा, तहसील और नगर पंचायत है. यह क्षेत्र जिले के प्रमुख प्रशासनिक स्थानों में शामिल है. लम्भुआ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के मार्ग पर स्थित है. पुराने विवरणों में इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के रूप में भी दर्ज किया गया है.

लम्भुआ रेल मार्ग से भी जुड़ा हुआ है. लम्भुआ रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे के अंतर्गत आता है. यहां से कई प्रमुख रेल सेवाए चलती हैं. इनमे लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, कोलकाता, अमृतसर, बिहार, दिल्ली, कोटा और पटना जैसे शहरो से जुड़ने वाली ट्रेन सेवाए शामिल हैं.

सड़क परिवहन के लिहाज से भी लम्भुआ आसपास के कई प्रमुख शहरो से जुड़ा है. यह लखनऊ से करीब 154 किलोमीटर और वाराणसी से करीब 128 किलोमीटर की दूरी पर बताया जाता है. राज्य मार्गो के जरिए लम्भुआ का संपर्क प्रयागराज और अयोध्या सहित अन्य स्थानो से भी होता है. स्थानीय और राज्य परिवहन की बसे तथा अन्य सार्वजनिक साधन यहां उपलब्ध रहते हैं.

हवाई यात्रा के लिए अयोध्या का हवाई अड्डा लम्भुआ के लिए निकटतम हवाई अड्डो मे से एक है. अयोध्या हवाई अड्डे से क्षेत्र को हवाई संपर्क की सुविधा मिलती है.

लम्भुआ में तहसील और नगर पंचायत स्तर के प्रशासनिक काम होते हैं. स्थानीय बाजार, शिक्षा, परिवहन और सरकारी सेवाए क्षेत्र के दैनिक जीवन का हिस्सा हैं. सुलतानपुर जिले में अपनी प्रशासनिक स्थिति और परिवहन संपर्क के कारण लम्भुआ एक महत्वपूर्ण स्थानीय केंद्र के रूप में जाना जाता है.
 

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement