scorecardresearch
 

कोलंबिया ने FIFA वर्ल्ड कप में घाना को 1-0 से हराया, राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह, स्विट्जरलैंड से होगी टक्कर

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ- 32 मुकाबले में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय को बरकरार रखते हुए राउंड ऑफ-16 में पक्की कर ली है.

Advertisement
X
कोलंबिया ने बनाई राउंड ऑफ-16 में जगह (Photo: Getty)
कोलंबिया ने बनाई राउंड ऑफ-16 में जगह (Photo: Getty)

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घाना को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है. एरोहेड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जॉन एरियास ने शुरुआती मिनटों में ही गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी, जिसे अंत तक बरकरार रखा गया.

मैच की शुरुआत में ही कोलंबिया को झटका लगा, जब फॉरवर्ड जॉन कॉर्डोबा ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर हो गए. इसके बाद कोच ने लुइस सुआरेज को मैदान पर उतारा, जिन्होंने आते ही मैच का रुख बदल दिया. 

14वें मिनट में डेनियल मुनोज ने सुआरेज को गेंद दी, जिन्होंने शानदार क्रॉस दिया और एरियास ने उसे गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. दूसरे हाफ में कोलंबिया ने बढ़त दोगुनी करने की कोशिश की.

56वें मिनट में लुइस डियाज ने गोल भी किया, लेकिन ऑफसाइड के कारण उसे खारिज कर दिया गया. इसके बाद डियाज का एक और शानदार शॉट घाना के गोलकीपर लॉरेंस अती जिगी ने बचा लिया. 

यह भी पढ़ें: ल‍ियोनेल मेसी का महाधमाका पर हारते-हारते बचा अर्जेंटीना... इस छोटे से देश ने तो रुला ही दिया!

Advertisement

जिगी ने पूरे मैच में कुल 7 बेहतरीन सेव किए और घाना को मुकाबले में बनाए रखा. भीषण गर्मी में खेले गए इस मैच में खिलाड़ियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. 

मैच के समय तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस था, जिससे खिलाड़ियों को हाइड्रेशन ब्रेक का सहारा लेना पड़ा.कोलंबिया ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि घाना की टीम आक्रमण में कमजोर नजर आई. घाना ने कुल 8 शॉट लिए, लेकिन एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा.

अब कोलंबिया का अगला मुकाबला 7 जुलाई (मंगलवार) को स्विट्जरलैंड से वैंकूवर में होगा, जहां टीम क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement