कोलंबिया
कोलंबिया (Columbia) दक्षिण अमेरिका का एक देश है (Country of South America). इसकी सीमा उत्तर में कैरेबियन सागर, पूर्व में वेनेजुएला, दक्षिण-पूर्व में ब्राजील, दक्षिण में इक्वाडोर और पेरू, पश्चिम में प्रशांत महासागर और उत्तर-पश्चिम में पनामा से लगती है (Columbia Geographical Location). कोलंबिया 32 विभागों में बंटा हुआ है. कोलंबिया की राजधानी बोगोटा है, जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है (Capital of Columbia).
कोलंबिया की आबादी 50 मिलियन है (Columbia Population) और इसका क्षेत्रफल 1,141,748 वर्ग किलोमीटर है (Columbia Area). कोलंबिया की सांस्कृतिक विरासत विभिन्न अमेरिंडियन सभ्यताओं, यूरोपीय बस्तियों, गुलाम अफ्रीकियों के साथ-साथ यूरोप और मध्य पूर्व के आप्रवासीयों की देन है. स्पेनिश देश की आधिकारिक भाषा है (Spanish Official Language of Columbia), इसके अलावा 70 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं.
कोलंबिया दुनिया के सत्रह विशाल विविधता वाले देशों में से एक है. यहां दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जैव विविधता पाया जाता है (Columbia second largest Biodiversity). इसके क्षेत्र में अमेजॉन वर्षावन (Amazon Forest), हाइलैंड्स, घास के मैदान और रेगिस्तान (Desert) शामिल हैं. यह दक्षिण अमेरिका का एकमात्र देश है जिसके पास अटलांटिक (Atlantic) और प्रशांत महासागरों (Pacific Ocean) के किनारे समुद्र तट और द्वीप हैं.
कोलंबिया संयुक्त राष्ट्र, विश्व व्यापार संगठन, ओईसीडी, ओएएस, प्रशांत गठबंधन और रेडियन समुदाय सहित प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय संगठनों का सदस्य है. यह नाटो का ग्लोबल पार्टनर भी है (Columbia, Global Partner of NATO ). इसकी अर्थव्यवस्था दक्षिण अमेरिका में तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक देश है (Columbia Memberships).
एक के बाद एक बड़े भूकंपों ने फिर दुनिया का ध्यान खींचा. आखिर क्यों पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में धरती बार-बार कांपती है. क्या इन भूकंपों के बीच सच में कोई कनेक्शन है.
कोलंबिया में भूकंप से 289 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने डोनाल्ड ट्रंप से कोलंबियाई उत्पादों पर लगे टैरिफ को अस्थायी रूप से हटाने की मांग की है. भूकंप में हजारों लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में घर तबाह हुए हैं.
कोलंबिया की 67 वर्षीय मिरयम ने दावा किया है कि पड़ोस की बातें सुनना और लोगों के राज जुटाना उनके लिए कमाई का जरिया बन गया. वह खुद को प्रोफेशनल गॉसिप बताती हैं और छोटी बातों के बदले भी पैसे लेने का दावा करती हैं. मिरयम के मुताबिक, इस काम से हुई कमाई से उन्होंने दो घर तक खरीद लिए. हालांकि, उनकी कमाई और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
कोलंबिया भीषण भूकंप में मरनेवालों की संख्या 254 के पार...भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे में दबी 32 साल की महिला को निकाला गया जिंदा...पेरेरा में 40 लापता लोगों की युद्धस्तर पर तलाश जारी....सोमवार को 7.4 तीव्रता के भूकंप में तबाह हो गया कोलंबिया का कॉफी उत्पादक इलाका...
कोलंबिया के पेरिरा में 36 घंटे से मलबे में फंसी डेनिएला लार्गो सांचेज को जिंदा बचाया गया. होटल के मलबे से निकाली गई 32 वर्षीय महिला अस्पताल में इलाज करा रही है. 40 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं.
कोलंबिया के पेरिरा में भूकंप के करीब 36 घंटे बाद राहत और बचाव दल ने मलबे से 32 वर्षीय डेनिएला लार्गो को जिंदा बाहर निकाल लिया. महिला एक ढहे होटल के नीचे फंसी थीं. बचाव दल ने करीब 10 घंटे तक खुदाई कर कंक्रीट की कई परतें हटाईं और नीचे से सुरंग बनाई. ऑक्सीजन की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाला गया. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती डेनिएला की हालत पर निगरानी रखी जा रही है.
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 240 से ऊपर पहुंच गई है. कैली और पेरिरा में सैकड़ों लोग मलबे में फंसे हैं. बचाव कार्य जारी हैं. इमारतें अब भी गिर रही हैं.
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने शहरों की रफ्तार रोक दी. पेरेइरा में 16 लोगों के लिए छह घंटे बेहद डर और इंतजार में गुजरे, जब वे केबल कार की केबिन में फंस गए.
कोलंबिया में सोमवार को आए ज़रदार भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है...130 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 700 से ज़्यादा लोग घायल हैं..मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है..फिलहाल युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में चल रहे हैं..7.4 तीव्रता के भूकंप से कम से कम 32 शहर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
कोलंबिया में आए भूकंप की 7.4 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप ने वहां भारी तबाही मचाई है. इस भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 111 तक पहुंच चुका है करीब 87 लोग घायल बताए जाते हैं. भूकंप में कोलंबिया में कई शहरों में इमारतें जमीदोंज हो गईं, जिसके मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं. इसे पिछले एक दशक में देश में दर्ज किया गया सबसे तेज भूकंप बताया गया है.
कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 111 लोगों की मौत हो गई. इमारतें ढहीं. लोग मलबे में दबे. झटके इक्वॉडोर, वेनेजुएला और पनामा तक महसूस हुए.
कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप में 132 लोगों की मौत हो गई और 570 से ज्यादा घायल हुए हैं. सबसे ज्यादा नुकसान पेरेरा शहर में हुआ, जहां 60 लोग मारे गए. करीब 1,600 इमारतों को नुकसान पहुंचा और 37 पूरी तरह तबाह हो गईं. दो हज़ार से ज्यादा लोगों की घायल होने की ख़बर है.
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई। मृतकों की संख्या 111 पहुंच गई, जबकि कई इमारतें ढह गईं और लोग मलबे में फंसे हैं। कैली समेत कई शहरों में नुकसान हुआ है। राहत-बचाव अभियान जारी है।
कोलंबिया में सोमवार को भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए हैं जिसकी वजह से 20 से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई. इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है. जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है जिसका केंद्र राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में पालमार इलाके में था. इसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए.
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप से कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें ढह गईं. कैली में कम से कम 20 इमारतों के ढहने और लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली. भूकंप के कारण कई हवाई अड्डों पर उड़ानें भी प्रभावित हुईं.
धरती के जोरदार झटकों से कोलंबिया के कई शहरों में अफरा-तफरी मच गई. 6.8 तीव्रता के भूकंप का असर मेडेलिन से बोगोटा और कैली तक महसूस हुआ.
एक महिला जो 8 महीने की प्रेग्नेंट थी, वो अचानक गायब हो गई. कुछ दिनों बाद एक नदी किनारे उसका शव मिला और उसका अजन्मा बच्चा भी गायब था. इस सनसनीखेज घटना ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए. चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ- 32 मुकाबले में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय को बरकरार रखते हुए राउंड ऑफ-16 में पक्की कर ली है.
'हेल हिटलर' पोस्ट कर विवादों में घिरे कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो, चुनावी माहौल में बढ़ा राजनीतिक बवाल कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़े राजनीतिक विवाद में घिर गए हैं. दक्षिणपंथी उम्मीदवार अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला के समर्थन में लिखे गए एक लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने 'Heil Hitler' लिख दिया, जिसके बाद विपक्ष ने उन पर नाजी प्रतीकों और भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के समर्थक डी ला एस्प्रिएला ने कहा है कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो कोलंबिया में अपराधी गिरोहों और नार्को-आतंकवाद का पूरी ताकत से सफाया करेंगे. उन्होंने 10 मेगा जेल बनाने का वादा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बन जाएगी.
दो हंपबैक व्हेलों ने ब्राजील से ऑस्ट्रेलिया तक 15,100 किलोमीटर की दूरी तय कर अपनी प्रजाति का नया रिकॉर्ड बनाया है. वैज्ञानिकों ने पूंछ की तस्वीरों से इनकी अनोखी यात्रा का पता लगाया.