एक्ट्रेस श्नेता केसवानी टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं. वो कई बड़े हिट शोज का हिस्सा रही हैं. उन्होंने कई ट्रैवल शोज भी होस्ट किए हैं.
श्वेता ने उस दौर में कास्टिंग काउच झेला था. सिद्धार्थ कनन के शो में उन्होंने एक किस्सा सुनाया. जिसमें एक्ट्रेस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर से मिलने गई थीं.
वो प्रोड्यूसर उनकी ब्रेस्ट को घूर रहा था. श्वेता ने उसे हिदायत देते हुए कहा- सर क्या आप मेरी आंखों में देख सकते हैं प्लीज.
श्वेता ने दूसरे प्रोड्यूसर का भी जिक्र सुनाया. जो उनका ही दोस्त था. एक दिन उन्होंने श्वेता को डिनर के लिए बुलाया.
फिर डिनर के बाद उन्होंने कहा- तुम्हारे घर पर या मेरे घर पर. मैंने जवाब में कहा- तुम तुम्हारे घर पर और मैं मेरे घर पर जाएंगे.
श्वेता ने कहा- एक दफा मैं अपनी मां के साथ गई थी. वो बहुत बड़े प्रोड्यूसर थे. उन्होंने कहा लंदन में शूट है लेकिन मां को लेकर नहीं जा सकते.
''मैंने शूट के लिए मना कर दिया था. मुझे सेकंड लीड का रोल मिला था. वो डायरेक्टर मेरे बाप की उम्र का था. मां उस दिन समझ गई कि उनकी बेटी बड़ी हो गई है.''
एक्ट्रेस के मुताबिक, आज वो इन किस्सों को हंसकर बताती हैं. लेकिन उस वक्त वो सहम गई थीं. लेकिन डरी नहीं, उनका बसे चले तो वो थप्पड़ मार देतीं.
एक्ट्रेस ने एक डायरेक्टर का भी किस्सा सुनाया. उनके शो के डायरेक्टर ने दूसरे एक्टर्स के बीच में बैठकर श्वेता से कहा- रात को मिलते हैं.
वो कहती हैं- मैंने उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- घर तो मैं आपका जानती नहीं हूं, सेट पर कल मिलूंगी. मैं नहीं चाहती थी लोग ये सोचे मैं उसके साथ सो रही थी.
''मैं अच्छी फैमिली से आती हूं. उसके साथ सोऊंगी जिसके साथ सोना चाहूंगी. लेकिन ऐसे काम के लिए कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगी. कोई मुझे छूएगा तो थप्पड़ मार दूंगी.''