scorecardresearch
 

भारत संग मैच धुला तो पाकिस्तान को होगा फायदा... ये 3 टीमें हो जाएंगी T20 वर्ल्ड कप से आउट

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप-ए का मुकाबला निर्धारित है. दोनों ही टीमों ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अपने दोनों मैच जीते हैं. भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है. वहीं पाकिस्तानी टीम पहले से ही कोलंबो में मौजूद है.

Advertisement
X
भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का खतरा. (Photo: AP)
भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का खतरा. (Photo: AP)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रास्ता तो साफ हो गया, लेकिन अब एक नया खतरा मंडरा रहा है. 15 फरवरी (रविवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाईवोल्टेज मैच में बारिश का खलल पड़ने की संभावना है.

श्रीलंकाई मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जिससे कोलंबो में बारिश और गरज-चमक की आशंका बढ़ गई है. रविवार को सुबह कोलंबो में मौसम के गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है, लेकिन दोपहर के बाद हालात बदल सकते हैं.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर से लेकर शाम तक गरज-चमक के साथ 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है. यहां तक कि मैच के निर्धारित समय शाम 7 बजे से पहले भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे टॉस और मुकाबले में देरी या ओवर कम करने की स्थिति बन सकती है. श्रीलंकाई मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है और लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

Advertisement

अगर मैच धुला तो क्या होगा?
अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी. साथ ही पाकिस्तानी टीम को भी फायदा होगा और उसकी भी सुपर-8 में एंट्री हो जाएगी. मैच धुलने के चलते भारत और पाकिस्तान दोनों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में दोनों टीमों के तीन मैचों में पांच-पांच अंक हो जाएंगे और वेो ग्रुप-ए से सुपर-8 में पहुंच जाएंगी. भारत फिलहाल ग्रुप-ए की अंकतालिका में पहले नंबर पर हैं. वहीं पाकिस्तान दूसरे और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) तीसरे पायदान पर है.

points table
ग्रुप-ए की ताजा अंकतालिका

भारत-पाकिस्तान मैच धुलने की स्थिति में संयुक्त राज्य अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. यूएसए और नीदरलैंड्स के पास तीन मैचों से दो-दो अंक हैं. वे अपने बाकी 1-1 मैच जीत भी लें तो चार अंक तक ही पहुंच पाएंगे, जो भारत और पाकिस्तान से कम होंगे. उधर नामीबिया अपने दोनों मैच हार चुका है और उसके 0 अंक हैं.

अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा निकलता है, तो जीतने वाली टीम सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगी. हारने वाली टीम चार अंकों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के बराबर हो जाएगी और क्वालिफिकेशन की लड़ाई आखिरी मैचों तक जाएगी. गौर करने वाली बात यह है कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप और सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. रिजर्व डे सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल के लिए है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement