चैंपियंस ट्रॉफी में खेले गए सबसे बड़े महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी. भारत ने पाकिस्तान को 124 रन से हरा दिया. 289 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 33.4 ओवर में 164 रन ही बना सकी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ठीक एक साल पहले ही इस जीत की भविष्यवाणी कर दी थी. वीरू ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
LIVE रिकॉर्ड: रोहित, विराट और शिखर पर भारी पड़े युवराज सिंह
सहवाग ने ट्वीट किया कि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, पर एक भविष्यवाणी कभी फेल नहीं होती. ये देखिए 1 साल पहले की भविष्यवाणी.
Cricket Anischataon ka khel hai,
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
Par ek Prediction kabhi nahi fail hai !
1 year old Prediction :) Please don't break.
दरअसल, ठीक एक साल पहले यानि 4 जून 2016 को वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट था कि भारत पाकिस्तान मैच के लिए सिर्फ एक साल बचा है, मैं पाकिस्तान के लोगों से कहना चाहूंगा कि अपने टीवी सेट्स ना तोड़ें प्लीज़...
Wow! Just 1 year remaining for
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
Request brothers frm Pak to plz not break ur TV sets
इसके अलावा भी सहवाग ने मैच के दौरान और बाद में कई ट्वीट्स कर पाकिस्तान को काफी ट्रोल किया. वीरू ने ट्वीट किया कि पोते के बाद बेटे, कोई बात नहीं बेटा, अच्छा ट्राई किया. बधाई हो, भारत...
Pote ke baad Bete. Koi baat nahi Beta, Well tried ! Congratulations Bharat !
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
सहवाग ने भारत की बल्लेबाजी के बात ट्वीट किया कि शर्मा जी के बाद बैटिंग करने आए युवराज सिंह, इतना पेला की पाकिस्तान का धागा खोल दिया...
Sharma ji ke baad batting karne aaye Yuvraj Singh.
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
Itna pela ki Pakistan ka dhaaga khol diya.
आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे मैच में को 124 रन से हरा दिया. 289 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 33.4 ओवर में 164 रन ही बना सकी. आखिरी बैट्समैन खेलने ही नहीं आया. जिसके बाद भारत ने ये मैच जीत लिया. भारत की ओर उमेश यादव ने 3/30 विकेट तो रवींद्र जडेजा ने 2/43 और हार्दिक पंड्या ने भी 2/43 विकेट लिए. भुवनेश्वर को 1/23 विकेट मिला.
इससे पहले भारत ने 48 ओवर में 319/3 रन बनाए थे. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 बॉल पर 136 रन की पार्टनरशिप की.भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 91, विराट कोहली ने 81*, शिखर धवन ने 68 और युवराज सिंह ने 53 रन की इनिंग खेली.हार्दिक पंड्या ने केवल 6 बॉल की अपनी इनिंग में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 20* रन बनाए.