IND vs IRE, Belfast Rain Weather: टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में है . लेकिन मुकाबले से पहले मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है. अगर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह मिलती है तो उनके बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर बारिश का साया पड़ सकता है.
मैच के दौरान बारिश की संभावना
बीबीसी वेदर के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पूरे दिन बेलफास्ट में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना है. मैच के निर्धारित समय के दौरान बारिश की संभावना 30 से 43 प्रतिशत के बीच बताई गई है. तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे मौसम खेलने लायक तो रहेगा, पर बीच-बीच में बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है.
Vaibhav Sooryavanshi in full preparation mode 🏃➡️
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 25, 2026
A senior team debut just around the corner 👀
Watch the Ruthless Boss Baby in action in the 1st T20I, tomorrow at 5:30 PM, LIVE on Sony Sports Network & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #IREvIND pic.twitter.com/ccPxUQBZ9Z
वैभव का डेब्यू मैच धुलने की संभावना कम
फिलहाल मौसम रिपोर्ट में लगातार या तेज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. दिनभर कई ड्राई स्पेल भी रहने की उम्मीद है. ऐसे में मैच पूरी तरह रद्द होने की संभावना कम मानी जा रही है, हालांकि बारिश के कारण खेल बीच-बीच में रुक सकता है.
पिछले कुछ दिनों से बेलफास्ट का मौसम लगातार बदल रहा है, जिससे सटीक अनुमान लगाना आसान नहीं है. अच्छी बात यह है कि तेज हवाओं की संभावना नहीं है और सबसे बड़ी चुनौती केवल रुक-रुक कर होने वाली बारिश ही रहेगी.
वैभव रच सकते हैं इतिहास
अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है तो वह भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिलाकर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद पूरा क्रिकेट जगत उनके इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार कर रहा है.
भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में शानदार शुरुआत करना चाहेगा, जबकि आयरलैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा. हालांकि दोनों टीमों की नजरें मैच शुरू होने से पहले मौसम पर भी टिकी रहेंगी.
"Nothing is bothering him" 😎
— BBC SPORT NI (@BBCSPORTNI) June 25, 2026
India batting coach Sitanshu Kotak has said Vaibhav Sooryavanshi can make his mark if selected for Friday's T20 against Ireland.
The 15-year-old could break the world record as the youngest international, held by Sachin Tenulkar.#BBCCricket pic.twitter.com/tNOvYZMNMN
फिलहाल मौसम के संकेत यही बताते हैं कि मुकाबला पूरी तरह धुलने की संभावना कम है, लेकिन बारिश मैच में रुकावट डाल सकती है और वैभव सूर्यवंशी के संभावित ऐतिहासिक डेब्यू का इंतजार थोड़ा और बढ़ा सकती है.
IND vs IRE पहला टी20: कब और कहां देखें?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 5:30 बजे होगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर देखा जा सकेगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.