scorecardresearch
 

T20 WC Final 2026: टीम इंड‍िया का तूफान, फर्ग्यूसन ने डाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल में 24 रन के दो ओवर, टूटने से बचा ये रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जमकर धुनाई कर दी, उन्होंने दो ओवर में 24-24 रन बटोर ल‍िए. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. यह ओवर T20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास के सबसे महंगे ओवरों में शामिल हो गया, बाद में ईशान किशन ने भी संजू के साथ मिलकर एक और ओवर में 24 रन बटोरे.

Advertisement
X
सैमसन ने जड़े छक्के-चौके, अभिषेक ने लगाया तड़का. फर्ग्यूसन का ओवर गया 24 रन का  (Photo: PTI)
सैमसन ने जड़े छक्के-चौके, अभिषेक ने लगाया तड़का. फर्ग्यूसन का ओवर गया 24 रन का (Photo: PTI)

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पर जोरदार हमला बोल दिया. अहमदाबाद में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में उनके दो ओवर ऐसे आए, जहां उनके ओवर्स में 24-24 रन आए.

फर्ग्यूसन के चौथे ओवर में भारत ने कुल 24 रन बटोर लिए. इस ओवर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. हालांकि यह ओवर T20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास के सबसे महंगे ओवरों की बराबरी पर ही रुक गया. इसके बाद 12वें ओवर में संजू और ईशान ने 24 रन जड़ द‍िए. भारत ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए.  बाद में खेलने उतरी कीवी टीम टारगेट से 96 रन दूर रह गई और भारतीय टीम चैम्प‍ियन बन गई. 

चौथे ओवर और 12वें में ऐसे बरसे रन
चौथे ओवर की शुरुआत में कुछ वाइड आईं, वहीं अभ‍िषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने ही एक-एक छक्का जड़ा. इस तरह इस ओवर में 24 रन आए. इसके बाद लॉकी 12वें ओवर में आए. तब संजू सैमसन और ईशान किशन ने लॉकी फर्ग्यूसन की जमकर खबर ली.   इस ओवर में चौके-छक्कों और सिंगल्स की मदद से कुल 24 रन आ गए. 

Advertisement

लॉकी फर्ग्यूसन ने पहले ही 48 रन दे दिए हैं, जो T20 WC में अपने स्पेल के पहले दो ओवर में किसी बॉलर द्वारा दिए गए सबसे ज़्यादा रन हैं, और इससे पहले उन्होंने शिवम दुबे के 1/46 रन को पीछे छोड़ दिया , जिन्होंने इस कॉम्पिटिशन में पहले ज‍िम्बाब्वे के खिलाफ रन दिए थे।

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे महंगे ओवर

  • 24 रन – बेन स्टोक्स vs वेस्टइंडीज, कोलकाता, 2016 (4 गेंदों में)
  • 24 रन – अक्षर पटेल vs साउथ अफ्रीका, ब्रिजटाउन, 2024
  • 24 रन – लॉकी फर्ग्यूसन vs भारत, अहमदाबाद, 2026 (2 बार फेंका)

इस तरह फर्ग्यूसन का ओवर इस लिस्ट में शामिल हो गया, लेकिन फाइनल का सबसे महंगा ओवर बनने का रिकॉर्ड अभी भी 24 रन पर ही कायम है.

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में  न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement