scorecardresearch
 

राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बदहाल स्थिति! कार्गो सेक्टर में लीकेज से दो दिन तक ठप काम

राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो सेक्टर में पानी के लीकेज की समस्या के कारण दो दिनों तक कामकाज प्रभावित रहने की जानकारी मिली है. पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने के कारण कार्गो फ्लोर पर पानी भर गया.

Advertisement
X
शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य दुर्घटना की आशंका के चलते कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कामकाज रोक दिया गया था.(Photo: ITG)
शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य दुर्घटना की आशंका के चलते कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कामकाज रोक दिया गया था.(Photo: ITG)

करीब 2,654 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल पहले बने राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं. एयरपोर्ट के कार्गो सेक्टर में पानी के लीकेज की समस्या के कारण दो दिनों तक कामकाज प्रभावित रहने की जानकारी सामने आई है.

पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने के कारण कार्गो फ्लोर पर पानी भर गया था. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पानी इलेक्ट्रिक बोर्ड तक पहुंचने से शॉर्ट सर्किट का खतरा पैदा हो गया. इसके चलते इंडिगो एयरलाइंस का करीब 2 लाख रुपये का चार टन माल लोड नहीं हो सका.

यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. हालांकि, सामने आए वायरल वीडियो कब के हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दावा किया है कि ये वीडियो तीन महीने पुराने हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो सेक्टर के वायरल वीडियो में पाइपलाइन से पानी का रिसाव होने के कारण फर्श पर पानी जमा होता दिख रहा है. पानी बिजली के बोर्ड तक पहुंचने से कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया था.

Advertisement

शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य दुर्घटना की आशंका के चलते कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कामकाज रोक दिया गया. इसके चलते करीब 2 लाख रुपये की कीमत का चार टन माल लोड नहीं हो सका था. पानी के लीकेज के कारण करीब दो दिनों तक यह समस्या बनी रही.

सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद पानी की निकासी की व्यवस्था की गई और लीकेज को बंद किया गया। फिलहाल, कार्गो का कामकाज दोबारा सामान्य होने की जानकारी सामने आई है.

हालांकि, इस समस्या का स्थायी समाधान करने और सुरक्षित माहौल में कामकाज सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के सामने यह मामला उठाया गया है. दो दिनों तक लीकेज की समस्या बने रहने से कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्गो के कामकाज को लेकर चिंता जताई जा रही है.

गौरतलब है कि राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण महज तीन साल पहले करीब 2,654 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था. इसके बावजूद कार्गो सेक्टर में पानी के लीकेज की समस्या सामने आने के बाद बुनियादी सुविधाओं के रखरखाव और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

इस मामले में आजतक के संवाददाता ने राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके सिंह से संपर्क किया, उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये वायरल हुए वीडियो तीन महीने पुराने हैं और फिलहाल कार्गो सेक्शन में ऐसी कोई स्थिति नहीं है.

Advertisement

(Input: Ronak Yogeshkumar Majithiya)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement