भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए चयन नहीं होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से शानदार जवाब दिया है. टी20 मुंबई 2026 में ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के लिए खेलते हुए सूर्यकुमार ने एमएससी मराठा रॉयल्स के खिलाफ 36 गेंदों में नाबाद 72 रन की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिला दी.
35 वर्षीय बल्लेबाज ने एक बार फिर दिखाया कि टी20 क्रिकेट में उनकी चमक अभी फीकी नहीं पड़ी है. इससे पहले मुकाबले में उनकी टीम को नए भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कन्स ने हराया था, उस मैच में भी सूर्यकुमार ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए थे.
Match 15 | MSCMR v TKMNE: SKY shines the brightest! ⭐🔥
— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026
Suryakumar Yadav is the Player of the Match.
📌 June 1-13 | Wankhede Stadium.
🎟️ Tickets live at the link in bio.
🎥 Watch live on Jio Hotstar and Star Sports.
🌐 Track live on https://t.co/2GVUXSuuuk and the T20 Mumbai… pic.twitter.com/tfeLbLUUPL
सूर्या ने संभाली रन चेज
रनचेज के दौरान ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव पांचवें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए.
इसके बाद अगले ओवर में श्रेयस गुरव की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़कर दबाव पूरी तरह विपक्षी टीम पर डाल दिया. सूर्यकुमार ने नूतन कुमार गोयल के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 12वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया.
29 गेंदों में आई सूर्या की फिफ्टी
सूर्यकुमार ने सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरी ओर नूतन गोयल ने भी 36 गेंदों में फिफ्टी जड़ी. दोनों बल्लेबाजों के बीच शानदार साझेदारी हुई जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.
Some wins go beyond the scoreboard ❤️
— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026
After being named Player of the Match, Surya Kumar Yadav handed over his trophy to young Sylvester Patrick Dsouza, whose five-wicket spell laid the foundation and eased the pressure on the batters.
A reminder that the best teams celebrate… pic.twitter.com/P1Ivpe0nDK
15वें ओवर में अथर्व भोसले ने नूतन गोयल को 56 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद जयेश पोखरे भी पवेलियन लौटे, लेकिन तब तक मैच ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई की पकड़ में आ चुका था. अंत में सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाकर मैच खत्म किया और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी. टीम ने 4 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे उसका नेट रन रेट भी बेहतर हुआ.
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी बांटा
सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हालांकि उन्होंने यह सम्मान टीम के गेंदबाज डी'सूजा के साथ साझा किया, जिन्होंने मुकाबले में पांच विकेट झटके थे.
This is how legends uplift the next generation 🌟
— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026
Suryakumar Yadav passed on the Player of the Match award to Sylvester D’souza, who took five wickets and paved the way to TKMNE’S win this evening.
📌 June 1-13 | Wankhede Stadium.
🎟️ Tickets live at the link in bio.
🎥 Watch… pic.twitter.com/rhTlo4UxBH
टी20 मुंबई 2026 में सूर्यकुमार अब तक चार पारियों में 143 रन बना चुके हैं. उनका औसत 47.67 और स्ट्राइक रेट 185.71 का है. वह इस सीजन के टॉप रन स्कोरर्स की सूची में छठे स्थान पर हैं.
अब ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई का अगला मुकाबला 9 जून को ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के खिलाफ होगा. टीम के लिए यह करो या मरो का मैच है. जीत के बावजूद सेमीफाइनल की गारंटी नहीं होगी, लेकिन हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है.