scorecardresearch
 

SRH vs RR, IPL 2026 Live Score: शतक के करीब पहुंचे ईशान किशन, बड़े स्कोर की ओर हैदराबाद

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, IPL Live Cricket Score: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में राजस्थान की नजरें पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ और मजबूत करने पर होंगी.

Advertisement
X
IPL 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से है भिड़ंत (Photo: ITG)
IPL 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से है भिड़ंत (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस मुकाबले में राजस्थान की नजरें पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ और मजबूत करने पर होंगी. जबकि हैदराबाद लगातार प्रदर्शन में अस्थिरता से जूझ रही है. हैदराबाद की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड औरप पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

ऐसे चल रही है हैदराबाद की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद को पहली ही गेंद पर झटका लगा और बिना खाता खोले जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए. इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. दोनों ने 6 ओवर यानी पावरप्ले में हैदराबाद का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 7वें ओवर में हैदराबाद को दूसरा झटका लगा जब ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ईशान किशन नहीं रुके. उन्होंने केवल 30 गेंदों में शानदार फिफ्टी लगाई. 

फिफ्टी जड़ने के बाद ईशान ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 का पार पहुंचा दिया.

(प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

Advertisement

(प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

राजस्थान इस सीजन की सबसे खतरनाक टीम बनकर उभरी है. टीम ने अपने चारों मैच जीतकर दबदबा बनाया हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और युवा स्टार हैं, जो पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल देते हैं.

जायसवाल की क्लास और सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज इस सीजन में हर गेंदबाज के लिए सिरदर्द बना हुआ है. वहीं नंबर-3 पर ध्रुव जुरेल टीम को मजबूती देते हुए साझेदारी बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

हालांकि, राजस्थान की असली ताकत इस बार उनकी गेंदबाजी रही है. पिछले सीजन में कमजोर रहने वाली बॉलिंग यूनिट अब पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है. Jofra Archer की तेज रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ ने आक्रमण को धार दी है, जबकि नांद्रे बर्गर नई गेंद से खतरनाक साबित हो रहे हैं. 

मिडिल ओवर्स में रवि विश्नोई 9 विकेट लेकर टीम के सबसे बड़े विकेट-टेकर बने हुए हैं.

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने 4 में से 3 मैच गंवाए हैं और फिलहाल तालिका में नीचे बनी हुई है. टीम की शुरुआत काफी हद तक ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पर निर्भर है, लेकिन दोनों ही लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. कप्तानी कर रहे ईशान भी पहले मैच के बाद लय खो बैठे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement