इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच नंबर-67 में आज (22 मई) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
सनराइजर्स हैदाराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. सनराइजर्स हैदाराबाद ने 13 मुकाबले खेलकर आठ में जीत हासिल की और उसके 16 अंक हैं. दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज की है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 18 पॉइंट्स हैं. हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैचों में जीत हासिल की. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 मैचों में सफलता मिली. जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. मौजूदा सीजन में दोनों टीमों दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. 28 मार्च 2026 को सीजन के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से परास्त किया था.
हैदराबाद vs बेंगलुरु h2h
कुल आईपीएल मुकाबले: 27
हैदराबाद ने जीते: 14
बेंगलुरु ने जीते: 12
बेनतीजा: 1
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार.